असम/गुवाहाटी

महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल ने किया सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी का दौरा

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

दिनांक 05.11.2024 को श्री अमृत मोहन प्रसाद, भा.पु.से., महानिदेशक, सशस्त्र सीमा बल ने सीमांत मुख्यालय गुवाहाटी का भ्रमण किया। सर्वप्रथम महानिदेशक को गार्ड ऑफ ऑनर देकर सम्मानित किया गया। तत्पश्चात् उन्होंने महानिरीक्षक सीमांत गुवाहाटी एवम् उसके सभी अधीनस्थ कमांडरों के साथ समीक्षा बैठक की। बैठक के दौरान महानिदेशक ने प्रचालन, बीओपी तथा वाहिनी का संरचनात्मक विकास, सीमा के ग्रामीण क्षेत्रों का विकास इत्यादि मुद्दों पर ज़ोर देते हुए आवश्यक दिशानिर्देश दिए। महानिदेशक, एसएसबी ने सैनिक सम्मेलन के माध्यम से जवानों से परस्पर संवाद किया तथा बताया कि बलकर्मियों के कल्याण के लिए आवश्यक कदम उठाये जाएँगे। उन्होंने शारीरिक फिटनेस, खेलकूद तथा संयमित जीवनपद्धति अपनाने पर ज़ोर दिया। श्री सुधीर वर्मा महानिरीक्षक ने महानिदेशक का स्वागत किया तथा सीमांत गुवाहाटी का दौरा करने तथा मार्गदर्शन के लिए धन्यवाद ज्ञापित किया।
महानिदेशक के भ्रमण के दौरान श्री बलराम सिंह जसवाल, डीआईजी (प्रशासन), श्री एचबीके सिंह डीआईजी(प्रचालन), श्री अमित कुमार ठाकुर डीआईजी बोंगाईगांव श्रीमती जसविंदर कौर डीआईजी (मेडिकल) एवम् अन्य अधिकारी उपस्थित रहे।

HALIMA BEGUM

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close