काशीपुर-उत्तराखण्ड़

महक मोटर ड्राइविंग स्कूल के स्वामी मोबीन खान ने मनाया सड़क सुरक्षा माह और ली शपथ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,उत्तराखंड प्रदेश के मुख्यमंत्री धाकड़ धामी के निर्देश पर पूरे प्रदेश में सड़क सुरक्षा माह चलाया जा रहा है, यह सड़क सुरक्षा माह 16 जनवरी से 14 फरवरी 2026 तक मनाया जा रहा है, सड़क सुरक्षा माह एआरटीओ पूजा न्याल और एआरटीओ प्रवर्तन संदीप वर्मा के संयुक्त नेतृत्व में समय-समय पर नुक्कड़ नाटकों के माध्यम से सड़क सुरक्षा माह जागरूकता मनाया जा रहा है। इसी क्रम में सीपीयू, ट्रैफिक पुलिस , और स्थानीय पुलिस ने भी समय-समय पर स्कूल कॉलेज में जाकर छात्र-छात्राओं को सड़क सुरक्षा के विषय में विस्तृत जानकारी दी और बताया कि सड़क सुरक्षा जीवन रक्षा हमारे लिए कितना उपयोगी है इसको जानना अति आवश्यक है। अगर हम हेलमेट लगाकर नहीं चलेंगे तो कभी भी कोई बड़ी दुर्घटना से इनकार नहीं किया जा सकता, इससे हमारी जान तक भी जा सकती है, इसी के साथ ही नाबालिक बच्चों को दोपहिया वाहन न देने की भी अभिभावकों से अपील की गई, आज इसी के क्रम में रामनगर रोड स्थित हीरो वर्कशॉप के बराबर में महक मोटर ड्राइविंग स्कूल के स्वामी मोबीन खान ने एक मीटिंग कर सड़क सुरक्षा माह मनाया और इसी के साथ ही सड़क सुरक्षा माह की लोगों ने शपथ ली और प्रण लिया कि हम सड़क सुरक्षा नियमों का पालन करेंगे और दूसरों को भी पालन करने के लिए प्रेरित करेंगे। इस मौके पर विनीता मैडम, शिव कुमार, महक मोटर ट्रेनिंग स्कूल के स्वामी मोबीन खान, शादाब शमी खान, इब्ने अली अंसारी, सलीम खान, सरदार परमीत सिंह, कमरुद्दीन सैफी, अमित पाल, विजय वीर सिंह, मोइन, जिया, शोएब , श्याम तथा पप्पू भाई आदि मौजूद रहे।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close