उत्तरप्रदेश

मनरेगा से महात्मा गांधी का नाम हटाए जाने को लेकर कांग्रेस ने किया विरोध प्रदर्शन

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी को सौंपा।
इन्तिजार अहमद खान
इटावा। उत्तर प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष अजय राय के निर्देशानुसार ज़िला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित के नेतृत्व में कांग्रेस जनों ने कचहरी परिसर में मनरेगा योजना से महात्मा गांधी जी का नाम हटाए जाने को लेकर निरोध प्रदर्शन करते हुए जिलाधिकारी के माध्यम से राष्ट्रपति को संबोधित एक ज्ञापन सौंपा।
राष्ट्रपति को संबोधित ज्ञापन में जिला अध्यक्ष आशुतोष दीक्षित ने कहा कि जनता को हर अधिकार से वंचित करने का घृणित षड्यंत्र भाजपा सरकार कर रही है। इसी दिशा में दिहाड़ी मजदूरों की रोज़ी रोटी छीनने का भी प्रयास शुरू हो गया है। इसीलिए भाजपा सरकार द्वारा महात्मा गांधी राष्ट्रीय ग्रामीण रोजगार गारंटी अधिनियम (मनरेगा) को निरस्त करना बहुत चिंताजनक है। इसी क्रम में शहर अध्यक्ष मोहम्मद राशिद ने कहा मनरेगा को निरस्त करने के लिए विधेयक पेश करने का कार्यक्रम भाजपा का एक अत्यन्त सुनियोजित क़दम है। जिसे गरीबों के हक में कांग्रेस पार्टी कभी पूरा नहीं होने देगी। ज्ञापन में पूर्व प्रांतीय अध्यक्ष अनिल यादव ने कहा कि यह कोई सामान्य विधायी प्रक्रिया नहीं है, यह एक ऐतिहासिक, अधिकार-आधारित जन कल्याण कारी कानून को निरस्त कर देश के ग़रीब मजदूरों का अधिकार छीनना है। कांग्रेस जनों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए आवाज बुलंद की यदि भाजपा सरकार ने मनरेगा निरस्त विधेयक वापस नहीं लिया तो कांग्रेस पार्टी समूचे देश में क्रांतिकारी आंदोलन करने को बाध्य होगी।
प्रदर्शन करने वालों में प्रमुख रूप से पूर्व ज़िला अध्यक्ष मलखान सिंह यादव, पूर्व शहर अध्यक्ष पल्लव दुबे, कोमल सिंह कुशवाहा, करन सिंह राजपूत,प्रशांत तिवारी, वाचस्पति द्विवेदी, सतीश नागर,संजय दोहरे, कुसुम लता उपाध्याय, विष्णु कांत मिश्रा, मोहनलाल प्रजापति, कृपाराम राजपूत, सुनीता कुशवाहा,आशाराम कठेरिया, नरेंद्र यादव, सतीश शाक्य, प्रदीप द्विवेदी, दीक्षा शुक्ला, सुहेल एवं अंसार अहमद सहित तमाम कांग्रेस जन उपस्थित रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close