वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देश में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा,रेल सम्पति की सुरक्षा,अवैध सामानों की धर-पकड़ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओं अभियान

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


वाराणसी 25 फरवरी,2026; मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन के निर्देश में एवं वरिष्ठ मंडल सुरक्षा आयुक्त श्री एस रामाकृष्णन के नेतृत्व में रेलवे सुरक्षा बल द्वारा,रेल सम्पति की सुरक्षा,अवैध सामानों की धर-पकड़ यात्रियों को सुरक्षा प्रदान करने के साथ ही बचपन बचाओं अभियान के तहत मानव तस्करी की रोकथाम का निरंतर प्रयास किया जा रहा है।
इसी क्रम में रेलवे सुरक्षा बल एवं राजकीय रेल पुलिस छपरा द्वारा दिनांक 24.02.26 को आपराधिक गतिविधि निगरानी के दौरान छपरा रेलवे स्टेशन प्लेटफार्म संख्या 02 पर गाड़ी संख्या 13106 बलिया -सियालदह एक्सप्रेस के आगमन के पश्चात कोच में चढ़ने के क्रम में महिला रेलयात्री से चोरी किए गए 01 अदद VIVO mobile के साथ 02 अभियुक्तों, जिन्हें अग्रिम कार्यवाही हेतु राजकीय रेल पुलिस छपरा को सुपुर्द किया गया।
ऑपरेशन अमानत के तहत रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट कप्तानगंज द्वारा दिनांक 23-02-26 को वाराणसी कन्ट्रोल से सूचना पर गाड़ी संख्या 55048 मे यात्रा करने वाली महिला यात्री रश्मि बरनवाल का पर्स गाड़ी मे छूट गया है उपरोक्त सूचना पर बीट ड्यूटी स्टाफ कांस्टेबल इंद्रजीत यादव द्वारा उक्त पर्श को बरामद कर सुरक्षित कप्तानगंज पोस्ट पर रख दिया गया । दिनांक 24.02.2026 को महिला यात्री रश्मि बरनवाल पर्स को सत्यापित कर उसे सुपुर्द किया गया। अपना खोया हुआ लेडीज पर्स पाकर महिला यात्री द्वारा रेल प्रशासन एवं रेलबे सुरक्षा बल प्रशंसा की गई ।
ऑपरेशन अमानत के तहत दिनांक 24.02.2026 को वाराणसी सुरक्षा कंट्रोल द्वारा सूचना प्राप्त हुई कि गाड़ी संख्या 15007 कृषक एक्सप्रेस के H1 कोच सीट नंबर 22 पर एक पैकेट पर्स छूट गया है, ड्यूटी में तैनात रेलवे सुरक्षा बल महिला कांस्टेबल कनिका तरयाल के द्वारा छूटा हआ पैकेट पर्स प्राप्त कर वाराणसी सिटी पोस्ट पर लाकर जमा किया । यात्री का पर्स को सत्यापित कर सुपुर्द किया गया।
ऑपरेशन अमानत के तहत दिनांक 24.02.2026 को वाराणसी सुरक्षा कंट्रोल द्वारा सूचना प्राप्त की गाड़ी संख्या 20941 के कोच संख्या B6 के बर्थ नंबर 54,59 पर यात्री विवेक राय एक सोने की अंगूठी गिर गया है जिसे खोजवाया जाए उक्त गाड़ी समय गाजीपुर सिटी आने पर गाजीपुरसिटी स्टेशन पर कार्यरत रेलवे सुरक्षा बल धनेश दुबे एवं कान्स. अमरदीप कुमार द्वारा काफी खोजबीन करने पर एक पीली धातु की अंगूठी मिला । जिसे उक्त स्टाफ द्वारा पोस्ट पर लाकर सुरक्षित किया गया। उक्त यात्री विवेक राय रेलवे सुरक्षा बल पोस्ट पर आए और अपनी अंगूठी पहचान किया जो सत्यापन के बाद उनको सुपुर्द किया गया । अपना खोया हुआ सोने की अंगूठी पाकर यात्री द्वारा रेल प्रशासन एवं रेलबे सुरक्षा बल के प्रति आभार प्रकट किया ।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close