मंडल रेल प्रबंधक वाराणसी श्री आशीष जैन ने आज दिनांक 15.02.2026 वाराणसी सिटी- औड़िहार रेल खण्ड पर कादीपुर-सारनाथ के मध्य स्थित समपार संख्या 14C स्पेशल का निरीक्षण किया

वाराणसी । 15 फरवरी,2026; निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने समपार पर सुरक्षा व्यवस्था, बैरियर की स्थिति, सिग्नलिंग प्रणाली, सड़क उपयोगकर्ताओं की सुविधा एवं कर्मचारियों की कार्यप्रणाली की गहन समीक्षा किया और समपार पर तैनात गेटमैन से ड्यूटी संबंधी जानकारी प्राप्त की तथा सुरक्षा मानकों का कड़ाई से पालन सुनिश्चित करने हेतु निर्देश दिए। उन्होंने समपार पर साफ-सफाई, चेतावनी संकेतक, प्रकाश व्यवस्था एवं आवागमन की सुचारु व्यवस्था पर विशेष ध्यान देने को निर्देशित किया।
निरीक्षण के दौरान ट्रेनों एवं सड़क उपयोगकर्ताओं की सुरक्षा को सर्वोच्च प्राथमिकता बताते हुए मंडल रेल प्रबंधक ने संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिया।
इसके साथ ही मंडल रेल प्रबंधक श्री आशीष जैन ने आज दिनांक 15.02.2026 वाराणसी सिटी- औड़िहार रेल खण्ड पर कादीपुर-सारनाथ के मध्य चल रहे बैलास्ट अनलोडिंग कार्य का निरीक्षण किया। इस अवसर पर सहायक मंडल इंजीनियर लाइन श्रीमती मुक्ता सिंह समेत संबंधित विभागों के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे।
निरीक्षण के दौरान मंडल रेल प्रबंधक ने बैलास्ट अनलोडिंग की प्रगति, सुरक्षा मानकों के अनुपालन तथा कार्य की गुणवत्ता का गहन अवलोकन किया। उन्होंने अधिकारियों को निर्देशित किया कि अनलोडिंग कार्य पूर्ण सतर्कता एवं निर्धारित सुरक्षा प्रोटोकॉल के अनुसार किया जाए, ताकि संरक्षा एवं समयबद्धता सुनिश्चित हो सके।
मंडल रेल प्रबंधक ने कहा कि बैलास्ट अनलोडिंग जैसी महत्वपूर्ण गतिविधियों में सुरक्षा सर्वोपरि है। उन्होंने कार्यस्थल पर आवश्यक सुरक्षा उपकरणों की उपलब्धता, कर्मचारियों के प्रशिक्षण तथा पर्यवेक्षण व्यवस्था की समीक्षा की और आवश्यक दिशा-निर्देश दिये।
























