वाराणसी/उत्तरप्रदेश

मंडलीय शाक भाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य समापन समारोह राजकीय अलंकृत उद्यान कंपनीबाग वाराणसी के प्रांगण में आयोजित

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी। आज दिनांक 22 फरवरी 2026 को मंडलीय शाक भाजी फल एवं पुष्प प्रदर्शनी का भव्य समापन समारोह राजकीय अलंकृत उद्यान कंपनीबाग वाराणसी के प्रांगण में आयोजित किया गया, जिसमें नगर आयुक्त महोदय द्वारा प्रदर्शनी के अवलोकनोपरांत एकीकृत बागवानी विकास मिशन योजना अंतर्गत दो दिवसीय जनपद स्तरीय कृषक संगोष्ठी का समापन करते हुए मुख्यमंत्री राज्य औद्यानिक मिशन (राज्य सेक्टर) योजना के चयनित 24 लाभार्थी कृषकों को निशुल्क (खीरा एवं करेला) शाकभाजी का बीज वितरित किया गया तथा मंडलायुक्त महोदय द्वारा समापन समारोह में कुल 14 वर्गों में चल वैजयंती शील्ड विजेताओं को वितरित किया गया। शाकभाजी वर्ग में वरिष्ठ अधीक्षक, केंद्रीय कारागार, फल वर्ग में हिंदू विश्वविद्यालय को शाकभाजी एवं फल संरक्षित पदार्थ में श्री आलोक जी गुलाब के काटे फुल में कृपा रोज नर्सरी, सर्वोत्तम गुलाब व किंग ऑफ द शो महासंसार नर्सरी, क्वीन ऑफ़ द शो एवं डहेलिया के कटे फूल वर्ग में न्यू ग्लोबल नर्सरी से प्रीति पटेल को दिया गया, कटे मौसमी फूल प्रभारी सर्किट हाउस वाराणसी, कमल में जाड़े के मौसमी फूलों के पौधे मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी, कलात्मक ढंग से मौसमी फूलों के गमले का समूह कुल सचिव बी एच यू वाराणसी, गमले में लगी डहेलिया मुख्य अधिशासी अधिकारी छावनी परिषद, सदाबहार पत्ती वाले फूल वाले गमले के पौधे मंडल रेल प्रबंधक पूर्वोत्तर रेलवे वाराणसी, शादी मंडप दिनेश कुमार मौर्य को दिया गया । उपनिदेशक उद्यान दिग्विजय भार्गव द्वारा गोष्ठी में आए हुए कृषकों एवं प्रदर्शनी में प्रतिभाग करने वाले कृषकों व विभिन्न विभागों के कर्मचारियों एवं सांस्कृतिक संध्या में भाग लेने वाले बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए धन्यवाद ज्ञापित किया गया। जिला उद्यान अधिकारी वाराणसी श्री सुभाष द्वारा विभाग द्वारा संचालित लाभार्थी परक योजनाओं के बारे में अवगत कराया गया एवं श्री सुधांशु सिंह उद्यान निरीक्षक द्वारा मंच का संचालन किया गया साथ ही पत्रकार बंधु एवं सोशल मीडिया को प्रचार प्रसार हेतु आभार प्रकट किया गया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close