अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

भेलूपुर इंस्पेक्टर सुधीर त्रिपाठी ने व एसओजी की संयुक्त पुलिस टीम ने 392 ग्राम गांजा संग एक को किया गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

अवैध शराब तस्करी,गांजा,भांग आदि की तस्करी पर अंकुश लगाए जाने हेतु चलाए जा रहे अभियान के दौरान पुलिस उपायुक्त काशी जोन कमिश्नरेट गौरव बंशवाल व पुलिस उपायुक्त अपराध आकाश पटेल के निर्देशन में तथा सहायक पुलिस आयुक्त भेलूपुर गौरव कुमार के नेतृत्व में गठित प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर त्रिपाठी की पुलिस‌ और एस ओजी-2 की संयुक्त टीम द्वारा चेकिंग अभियान के दौरान मुखबिर की सूचना पर सरायनंदन के पास से एक गांजा तस्कर को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से 392 ग्राम गांजा बरामद किया गया। गिरफ्तार किए गये अभियुक्त को की धारा 8/20 एनडीपीएस एक्ट के अन्तर्गत मुकदमा पंजीकृत कर विधिक कार्यवाही करते हुए जेल भेजा गया। गिरफ्तार करने वाली पुलिस टीम में प्रभारी निरीक्षक भेलूपुर सुधीर कुमार त्रिपाठी, उ0नि0 मनोज कुमार चौहान चौकी प्रभारी खोजवां, उ0नि0 विनय कुमार यादव, उ0नि0 योगेंद्र सिंह, का0 अनुराग यादव,एसओजी-2 से उ0नि0 अभिषेक पाण्डेय प्रभारी एसओजी,का0 सचिन मिश्रा, का0 अखिलेश गिरी, का0 शैलेन्द्र सिंह आदि शामिल रहे।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close