भा. ए सी फ्रिज टेक्निशियन यूनियन का सम्मेलन संपन्न, एडवोकेट अब्दुल कादिर ने की अध्यक्षता

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,,भारतीय एसी फ्रिज तकनीशियन यूनियन द्वारा एक बैठक का आयोजन किया गया। बैठक में सेफ्टी, ओरिजनल पार्ट्स, कस्टमर से अच्छा व्यवहार आदि पर विस्तार से चर्चा की गई।बैठक में वक्ताओं ने कहा कि भारतीय एसी फ्रिज तकनीशियन यूनियन इंडियन एसी फ्रिज टेक्नीशियन यूनियन भारत में एयर कंडीशनिंग और रेफ्रिजरेशन तकनीशियनों का एक समूह या संघ है। यह यूनियंस तकनीशियनों के हितों की रक्षा, तकनीकी ज्ञान साझा करने, मीटिंग आयोजित करने और काम से संबंधित समस्याओं जैसे-सेवा दर, सुरक्षा को हल करने के लिए कार्य करती हैं। कहा कि बैठक का मुुख्य उद्देश्य तकनीशियनों के कौशल को बढ़ावा देना, सही कार्य नियम सुनिश्चित करना, और एकजुटता बनाए रखने के साथ ही समय-समय पर बैठकें आयोजित करते हैं, जिसमें तकनीशियन कार्य से संबंधित नई तकनीकों, टूल और चुनौतियों पर चर्चा करते हैं।

कहा कि यह सुनिश्चित करने के लिए कि तकनीशियनों को उचित प्रशिक्षण और एनसीवीटी जैसे प्रमाण पत्र मिलें, यह आईटीआई के साथ मिलकर भी काम करते हैं। बैठक में सेफ्टी, ओरिजिनल स्पेयर पार्ट्स, ड्रेस कोड, एसी फटने की शिकायतों, कस्टमर के प्रति ईमानदारी और अच्छा व्यवहार करने और रखने का प्रशिक्षण दिया गया। बैठक की अध्यक्षता यूनियन के अध्यक्ष अब्दुल कादिर ने की तथा संगठन के पदाधिकारी गण ताहिर अंसारी, जमील, आलम उपस्थित सदस्यों ने अपने-अपने सुझाव दिये।
























