अंतरराष्ट्रीय
भारत और फ्रांस के बीच संभावित राफेल मेगा डील को लेकर चर्चाएं तेज

नई दिल्ली- भारत और फ्रांस के बीच संभावित राफेल मेगा डील को लेकर चर्चाएं तेज हैं, अनुमानित लागत करीब 3.5 से 4 लाख करोड़ रुपये बताई जा रही है,
एआई समिट में शामिल होने पहुंचे फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रों ने भारत–फ्रांस रणनीतिक साझेदारी को नया आयाम देने पर जोर दिया, रक्षा सहयोग दोनों देशों के संबंधों का अहम आधार माना जा रहा है
भारत पहले भी फ्रांस से राफेल लड़ाकू विमान खरीद चुका है, रक्षा विशेषज्ञों के अनुसार संभावित नई डील से वायु शक्ति और रणनीतिक सहयोग को मजबूती मिल सकती है























