काशीपुर-उत्तराखण्ड़

भाजपा के नेता महिलाओ की अस्मिता को लेकर कर रहें है शर्मनाक बयानबाज़ी -अनुपम शर्मा

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,,भाजपा शासन में प्रदेश की अस्मिता नारी शक्ति, बेटियों पर जिस प्रकार से भाजपा के लोग शर्मनाक बयान बाजी कर प्रदेश की बेटी अंकिता की आत्मा को दुखी करने का उदाहरण पेश कर रहे हैं। प्रदेश कांग्रेस कमेटी महासचिव अनुपम शर्मा ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर तंज करते हुए कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड में शामिल वीआईपी के खिलाफ कानूनी कार्रवाई की मांग तथा महिला सशक्तिकरण एवं बाल विकास मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं के संबंध में दिए गए आपत्तिजनक बयान जो भाजपा की विचारधारा को प्रकट करते हैं। उन्होंने कहा कि अंकिता भंडारी हत्याकांड को तीन वर्ष हो चुके हैं, लेकिन अब तक पीड़िता को न्याय नहीं मिला है। उन्होंने आरोप लगाया कि हत्याकांड में जिस वीआईपी का उल्लेख हुआ था, वह नाम भाजपा के राष्ट्रीय महामंत्री और उत्तराखड प्रभारी के रूप में सामने आया है। उन्होंने कहा कि राज्य में महिला अपराधों के कई मामलों में भाजपा नेताओं की संलिप्तता उजागर हुई है और कई बार पुलिस द्वारा पीड़ितों को ही प्रताड़ित किया गया। उन्होंने कहा कि मंत्री रेखा आर्य के पति गिरधारी लाल साहू द्वारा महिलाओं को लेकर दिए गए बयान-बिहार से 20-25 हजार रुपये में लड़कियां आसानी से मिल जाती हैं।’ उन्होंने कहा कि यह बयान महिलाओं के प्रति भाजपा की विकृत मानसिकता को दर्शाता है। अनुपम शर्मा ने कहा कि कांग्रेस हमेशा से ही महिलाओं व बेटियों की सुरक्षा के लिए तत्पर रही है। बीते कल महानगर कांग्रेस कमेटी व पूरे प्रदेश में प्रदेश अध्यक्ष गणेश गोदियाल के आवाहन पर विशाल जन आक्रोश धरना प्रदर्शन में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर हिस्सा लेते हुए प्रदेश की भाजपा सरकार को महिलाओं ने यह जाता दिया है कि आगामी 2027 में जो बालिकाओं की सुरक्षा व सम्मान से आघात करें वह सत्ता पर नहीं टिक सकता।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close