ब्लॉक प्रमुख संजय नेगी ने दी परिवार सहित आत्महत्या की चेतावनी

रामनगर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,, रामनगर के पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष एवं वर्तमान ब्लॉक प्रमुख अध्यक्ष पद की दावेदार मंजू नगी के पति संजय नेगी ने अपनी पत्नी, बच्चों सहित आत्मदाह करने की चेतावनी दी है।
पूर्व ब्लॉक अध्यक्ष संजय नेगी ने सोशल मीडिरूा पर पोस्ट कर कहा है कि सूचना आ रही है कि मेरे सहयोगी क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पुलिस ढूंढ रही है वो भी बिना बात के। ये लोकतंत्र है, लोकतंत्र में कोई किसी को भी समर्थन कर सकता है। पर जबरन कोई किसी को भी डरा धमका कर समर्थन के लिए दबाव नही डाल सकता है
संजय नेगी ने आगे कहा कि यदि आज रात या कल रात तक प्रशासन मेरे समर्थन में आये क्षेत्र पंचायत सदस्यों को पुलिस की दबिश से डराने या धमकाने का प्रयास करता है तो मैं अपनी पत्नी व बच्चो के साथ आत्मदाह कर लूंगा, इस सबकी जिम्मेदारी शासन-प्रशासन की होगी।उन्होंने आरोप लगाया है कि भाजपा सरकार से जुड़े एससी आयोग के अध्यक्ष जो कि ब्लॉक प्रमुख भाजपा प्रत्याशी के दावेदार के देवर हैं, उनके क्रशर में पार्टनर हैं। वो सत्ता का दुरुपयोग कर रहे हैं।





