वाराणसी/उत्तरप्रदेश

ब्रेस्ट स्क्रीनिंग अभियान के तहत एस एस पी जी मंडलीय जिला चिकित्सालय कबीर चौरा वाराणसी में नमो शक्ति रथ के अंतर्गत एक ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

पावन नगरी काशी में आज दिनांक 16 फरवरी 2026 को ब्रेस्ट स्क्रीनिंग अभियान के तहत एस एस पी जी मंडलीय जिला चिकित्सालय कबीर चौरा वाराणसी में नमो शक्ति रथ के अंतर्गत एक ब्रेस्ट कैंसर स्क्रीनिंग कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया है। इसमें 28 महिलाओं की स्क्रीनिंग की गई है और बड़ी संख्या में महिलाओं, मरीजों के परिजन, चिकित्सक, चिकित्सा कर्मी, पैरामेडिकल स्टाफ, नर्सिंग संवर्ग के स्टाफ सभी लोग उपस्थित रहे उनको ब्रेस्ट कैंसर के बारे में जागरूक किया गया है और इसका जन जागरण पूरे अस्पताल के ओपीडी व वार्ड में महिलाओं, चिकित्सकों, नर्सिंग संवर्ग और अन्य महिला कर्मचारियों में भी किया गया है। यह जांच आई टी वी फाउंडेशन संस्था, नई दिल्ली, की तरफ से जिलाधिकारी महोदय एवं मुख्य विकास अधिकारी महोदय के मार्गदर्शन के अनुसार की जा रही है यह इसमें जो तकनीकी है वह नॉन टच, नॉन सी, और नॉन रेडिएशन, थर्मल तकनीक का प्रयोग किया गया है जो कि ए आई इनेबल्ड है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close