उत्तरप्रदेश

बेसिक शिक्षक हाथ पर काली पट्टी बाँधकर आर० टी० ई० एक्ट के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षको पर टीईटी थोपे जाने का विरोध

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

टीचर फेडरेशन ऑफ इंडिया (टी०एफ०आई०) के आहवन पर आज से 25 फरवरी 2026 तक प्रदेश के सभी बेसिक शिक्षक हाथ पर काली पट्टी बाँधकर आर० टी० ई० एक्ट के लागू होने से पूर्व नियुक्त शिक्षको पर टीईटी थोपे जाने का विरोध किया जायेगा। नो टी०ई० टी० बिफोर आर०टी०ई० का शंखनाद गूंजेगा। प्रदेश के सभी मान्यता प्राप्त संघो उ० प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ, जूनियर हाईस्कूल शिक्षक संघ व महिला शिक्षक संघ ने टीचर्स फेडरेशन आफ इण्डिया के बैनर तले 1 सितम्बर 2025 के मा० सर्वोच्च न्यायालय के फैसले से राहत प्राप्त करने के लिए सरकार से अध्यादेश लाने के लिए दबाव बनाया जा रहा है। शिक्षकों द्वारा न्यायालय के फैसले को प्राकृतिक न्याय के विरुद्ध बताया जा रहा है। इसी क्रम में जनपद के उ० प्र० प्राथमिक शिक्षक संघ के जनपदीय अध्यक्ष जितेन्द्र कुमार यादव के बताया कि पूरे प्रदेश के शिक्षक अब से तीन दिन तक हाथ पर काली पट्टी बाँध कर विरोध दर्ज कराएगें। पूरा शिक्षक समाज काली पट्टी बाँधकर विद्यालय में शिक्षण कार्य सम्पादित किये है शिक्षक जहाँ है वहीं काली पटटी बाँधकर अपने कार्य की अंजाम दे रहे है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close