वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बेसिक शिक्षकों को बी0एल0ओ0 ड्यूटी से मुक्त रखा जाय । सनत कुमार सिंह

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी। उत्तर प्रदेशीय प्राथमिक शिक्षक संघ के वरिष्ठ शिक्षक नेता सनत कुमार सिंह ने बताया कि वाराणसी में बेसिक शिक्षकों द्वारा बी.एल.ओ. ड्यूटी के विरोध के चलते संघ की मांग पर 13 जून 2018 को ही उप जिला निर्वाचन अधिकारी द्वारा समुचित निर्णय लेते हुए आदेश जारी किया गया कि तत्समय गतिमान बी.एल.ओ. के रूप में शिक्षकों से 30 जून 2018 तक कार्य पूर्ण कराया जाय तथा आगे होने वाले पुनरीक्षण कार्य में बी.एल.ओ. के रूप में नियुक्त शिक्षकों के स्थान पर शिक्षा मित्रों एवं अनुदेशकों की ड्यूटी लगाकर कार्य सम्पादित कराया जाय। सनत कुमार सिंह ने कहा कि उक्त आदेश के समादर में विगत वर्षों में पंचायत निर्वाचन व विधान सभा निर्वाचन एवं लोक सभा निर्वाचन हेतु बी.एल.ओ. ड्यूटी का कार्य बेसिक शिक्षकों से नहीं लिया गया परन्तु वर्तमान समय में मनमानी रवैया अपनाते हुए अधिकारियों द्वारा कुछ शिक्षकों की ड्यूटी,बी.एल.ओ.के रूप में लगायी जा‌ रही है,उक्त सम्बन्ध में निर्वाचन अधिकारी को पत्र लिखकर बी.एल.ओ. ड्यूटी में लगाए जा रहे शिक्षकों को बी.एल.ओ. ड्यूटी से मुक्त रखे जाने की मांग की गई है। यदि पूर्व के आदेश का समादर न किया गया तो संगठन धरना प्रदर्शन के लिए बाध्य होगा

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close