बुढ़नपुर ब्लॉक के गांव खलीलपुर में स्वच्छ भारत मिशन को मुहँ चिढ़ाती सफाई व्यवस्था- ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों का खतरा..?
बुढ़नपुर ब्लॉक के गांव खलीलपुर में स्वच्छ भारत मिशन को मुहँ चिढ़ाती सफाई व्यवस्था- ग्रामीणों में संक्रामक बीमारियों का खतरा..?
गांव की गलियों में लगे कूड़े के ढेर और बजबजाती नालियां प्रशासनिक लापरवाही की खुली गवाही दे रही हैं।
स्योहारा – जहां एक ओर देशभर में Swachh Bharat Mission के तहत स्वच्छता के बड़े-बड़े दावे किए जा रहे हैं, वहीं खलीलपुर की जमीनी हकीकत इन दावों पर सवाल खड़े कर रही है।

ग्रामीणों का आरोप है कि
कई बार शिकायत के बावजूद सफाई नहीं कराई गई
नालियों की नियमित सफाई नहीं हो रही
कूड़ा उठान की कोई व्यवस्था नहीं
स्थानीय लोगों का कहना है कि हालात ऐसे ही रहे तो संक्रामक बीमारियों का खतरा बढ़ सकता है। मच्छरों का प्रकोप और गंदा पानी स्वास्थ्य के लिए गंभीर जोखिम बनता जा रहा है।
अब बड़ा सवाल यह है —
क्या जिम्मेदार अधिकारी स्थिति का संज्ञान लेंगे, या “स्वच्छ भारत” सिर्फ कागज़ों तक ही सीमित रहेगा?
























