वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बीमारी व आर्थिक तंगी से परेशान बुजुर्ग ने लगाई फांसी

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी चौबेपुर क्षेत्र के रजवाड़ी गांव निवासी 75 वर्षीय सुरेश कन्नौजिया ने गुरुवार भोर में अपने घर में पंखे के सहारे फांसी लगाकर जीवन समाप्त कर लिया। घटना से पूरे गांव में शोक की लहर दौड़ गई।परिजनों के अनुसार सुरेश कन्नौजिया बीते करीब दो वर्षों से कमर की गंभीर बीमारी से पीड़ित थे। लंबे इलाज और लगातार खर्च के कारण परिवार आर्थिक तंगी से भी जूझ रहा था, जिससे वह मानसिक रूप से बेहद परेशान रहते थे।बताया गया कि उनके दो बेटे हैं। बड़ा बेटा डब्लू गांव में ही की ड्राइवरी कर परिवार का पालन-पोषण करता है, जबकि छोटा बेटा बबलू गुजरात के वापी में रहकर कपड़ा प्रेस में काम करता है। पत्नी राधिका देवी सहित पूरा परिवार इस घटना से सदमे में है।भोर में परिजनों को घटना की जानकारी हुई, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई। जानकारी मिलते ही थान अध्यक्ष इन्द्रेश कुमार और कैथी चौकी इंचार्ज अनिल सिंह चंदेल मय फोर्स के साथ मौके पर पहुंचे। उन्होंने पंखे के सहारे लटके शव को उतरवाकर पंचनामा भरवाया और पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया। आगे की विधिक कार्रवाई की जा रही है।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close