बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड से होंगी सम्मानित

राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर बिजनौर की डीएम को मिलेगा नेशनल अवॉर्ड
बिजनौर।
जनपद बिजनौर के लिए गौरव का विषय है। बिजनौर की जिलाधिकारी जसजीत कौर को स्पेशल इंटेंसिव रिवीजन (SIR) में उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित किया जाएगा। यह सम्मान 25 जनवरी को राष्ट्रीय मतदाता दिवस के अवसर पर लखनऊ स्थित इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित राष्ट्रीय स्तर के कार्यक्रम में प्रदान किया जाएगा।
बताया गया है कि इस समारोह में एसआईआर के अंतर्गत राज्य स्तर पर सर्वश्रेष्ठ कार्य करने वाले बीएलओ, ईआरओ एवं जिलाधिकारी, साथ ही 100 वर्ष से अधिक आयु के वरिष्ठ मतदाताओं को भी सम्मानित किया जाएगा।
बिजनौर की डीएम को यह नेशनल अवॉर्ड बीएलओ की प्रभावी ट्रेनिंग, मतदाता सूची के सुदृढ़ीकरण और सुव्यवस्थित कार्यान्वयन के लिए दिया जा रहा है।
उधर, मुख्य निर्वाचन अधिकारी नवदीप रिणवा ने सभी जिलाधिकारियों को स्कूलों और कॉलेजों में मतदाता जागरूकता से जुड़ी प्रतियोगिताएं आयोजित करने के निर्देश भी जारी किए हैं।
— आईरा न्यूज़ नेटवर्क






