काशीपुर-उत्तराखण्ड़

बाल सुंदरी परिणय संस्थान के तत्वावधान में बैंड बाजा बारात के साथ परिणय सूत्र में बंधे 31 जोड़े

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड ( रिज़वान अहसन ),,,,, काशीपुर के ऐतिहासिक चैती मेला परिसर में बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था के तत्वावधान में आठवां सामूहिक कन्या विवाह आज हुआ। जिसमें मां बाल सुंदरी और अग्नि को साक्षी मान 31 वर_वधू परिणय सूत्र में बंध गए।जरुरतमंद गरीब परिवारों की कन्याओं ने विवाह के अटूट बंधन में बंधने के लिए एक साथ फेरे लिए।र देवउठानी एकादशी को सभी 31 जोड़ों के वर वधू पक्ष के बाराती रामलीला परिसर में एकत्र हुए।जहां से संस्था द्वारा उपलब्ध बैंड-बाजे बग्गी घोड़ों पर सवार सभी दूल्हे बारातियों समेत विवाह स्थल चैती मेला पहुंचे। घोड़ों पर सवार दूल्हों का नगर में पुष्प वर्षा एवं जलपान के साथ स्वागत किया गया। विवाह स्थल पर संस्था अध्यक्ष और अधिवक्ता आनंद कुमार मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री महामंत्री सुरेश शर्मा, पार्षद अनिल कुमार समेत अतिथिगणों ने फूल मालाओं के साथ स्वागत किया।आंनद ने बताया कि बाल सुन्दरी परिणय सेवा संस्था वर्ष, 2015 से लगातार चैती मेला परिसर में गरीब परिवारों की कन्याओं का सामूहिक विवाह का आयोजन करती आ रही है।
अब तक संस्था 150 गरीब परिवारों की कन्याओं का विवाह करा चुकी हैं। संस्था द्वारा सभी कन्याओं को डबल बेड,रजाई गद्दे,अलमारी,संदूक, बर्तन, कपड़े मंगल सूत्र बिछुए समेत घर गृहस्थी की वस्तुएं उपहार स्वरुप भेंट की गई।संस्था कोषाध्यक्ष एवं धार्मिक कार्यक्रम प्रमुख मुख्य पंडा विकास अग्निहोत्री ने बताया कि विवाह स्थल पर तैयार की गई 31 वेदियों में विद्वान आचार्यों की उपस्थिति में सभी वर वधूओं ने सनातन पद्धति के अनुसार विधि-विधान पूर्वक एक दूसरे के गले में जयमाल डालते हुए अग्नि को साक्षी मानकर सात फेरे लिए। विवाह पंडाल में जागरण मंडली की भजनों की सुंदर सुंदर प्रस्तुति से बाराती उत्साहित दिखे।इस दौरान पी. सीसी .चेयरमैन राम मेहरोत्रा, दर्जा मंत्री शिव सिंह बिष्ट, कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा, संदीप सहगल, जिला भाजपा मंत्री अमित सिंह, प्रधानाचार्य बृजेश कुमार गुप्ता, अनुराग सिंघल, कैलाश चंद्र प्रजापति, खिलेंद्र चौधरी, गुरविंदर सिंह चंडोक, राघवेन्द्र नागर, पूर्व कोतवाल विजय चौधरी, पूर्व इंस्पेक्टर अरुण वर्मा,भाजपा मंडल अध्यक्ष अर्जुन सिंह, नगर निगम कार्यालय अधीक्षक विकास शर्मा, मीडिया कोआर्डिनेटर कौशलेश गुप्ता, बृहम प्रकाश गोयल, महंत लखन दास, प्रमोद शर्मा, दीपक तोमर आदि मौजूद थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close