वाराणसी/उत्तरप्रदेश

बाराबंकी में न्यू उपवन रेस्टोरेंट का खाना खाने के बाद परिवार फूड प्वाइजनिंग का शिकार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

बाराबंकी के छाया चौराहे पर स्थित शहर के चर्चित उपवन रेस्टोरेंट को लेकर गंभीर सवाल खड़े हो गए हैं। लखपेड़ा बाग निवासी जय प्रकाश सिंह ने मुख्यमंत्री पोर्टल (IGRS) पर शिकायत दर्ज कराते हुए बताया कि 13 फरवरी 2026 को अपनी पुत्री के जन्मदिन के अवसर पर वह परिवार सहित रात्रि लगभग 8 बजे रेस्टोरेंट में भोजन करने गए थे।

जन्मदिन की खुशी बनी मुसीबत
भोजन करने के कुछ ही घंटों बाद परिवार के सभी सदस्यों की तबीयत अचानक बिगड़ गई। उल्टी-दस्त की गंभीर समस्या के चलते उन्हें तत्काल जिला अस्पताल की इमरजेंसी में भर्ती कराना पड़ा। अगले दिन दोबारा जांच में डॉक्टरों ने फूड प्वाइजनिंग की पुष्टि की।

पीड़ित का आरोप है कि जब उन्होंने रेस्टोरेंट मालिक और स्टाफ से खाने की गुणवत्ता को लेकर सवाल किया तो उनके साथ अभद्र व्यवहार किया गया।

खाद्य विभाग की छापेमारी में चौंकाने वाले तथ्य
मामले का संज्ञान लेते हुए खाद्य विभाग की टीम ने रेस्टोरेंट पर औचक निरीक्षण किया। जांच के दौरान फ्रिज में रखा मंचूरियन, दही और क्रिस्पी कॉर्न दूषित व दुर्गंधयुक्त पाए गए, जिन्हें मौके पर ही नष्ट कराया गया। साफ-सफाई की स्थिति भी संतोषजनक नहीं मिली, जिसके चलते संचालक को ‘सुधार नोटिस’ जारी किया गया।

पनीर का नमूना प्रयोगशाला भेजा गया है और रिपोर्ट के आधार पर लाइसेंस निलंबन की चेतावनी दी गई है।

कार्रवाई पर उठे सवाल
स्थानीय लोगों का कहना है कि यह रेस्टोरेंट खाद्य विभाग कार्यालय से ज्यादा दूर नहीं है, फिर भी लंबे समय से मानकों की अनदेखी होती रही। आरोप है कि विभाग अक्सर बड़ी शिकायत या दबाव के बाद ही सक्रिय होता है।

अब सभी की नजरें लैब रिपोर्ट पर टिकी हैं—क्या इस बार सख्त कार्रवाई होगी या मामला औपचारिकता तक सीमित रह जाएगा?

क्या आप भी बाहर खाना खाते समय सावधानी बरतते हैं? अपनी राय कमेंट में जरूर साझा करें।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close