उत्तराखंड

बाप पर ही लगा बेटी की अस्मत लूटने का इल्ज़ाम,पुलिस ने किया केस दर्ज

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रुद्रपुर /उत्तराखंड (रिजवान अहसन),,, देवभूमि में ये हैरतअंगेज मामला ऊधमसिंह नगर जिले के रूद्रपुर कोतवाली क्षेत्र का है। मुंह खोलने पर आरोपी ने जान से मारने की धमकी दी। पुलिस ने अभियुक्त के खिलाफ केस दर्ज किया है।
जानकारी के अनुसार एक महिला ने कोतवाली में तहरीर देकर कहा कि उसके पति ने 11 साल की बेटी के साथ दुष्कर्म किया। उसने बेटी को मामले की जानकारी देने पर जान से मारने की धमकी दी। बताया कि पिता की हरकत से परेशान होकर बेटी ने 26 अक्तूबर को घटना की जानकारी दी। इस पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ दुष्कर्म, धमकी और पाॅक्सो की धाराओं में केस दर्ज किया है।
मामले की विवेचना एसआई दीपा अधिकारी को सौंपी गई है। पुलिस तक मामले की भनक लगते ही अभियुक्त घर छोड़कर फरार हो गया। एसपी सिटी मनोज कत्याल ने बताया कि आरोपी की तलाश में टीम लगी हुई है। उसकी जल्द गिरफ्तारी की जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Back to top button
close