उत्तराखंड

फुटबाल कोच पर नाबालिग कक्षा 10 की छात्रा को भगा ले जाने का लगा आरोप ,पुलिस कर रही तफ्तीश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

हल्द्वानी /उत्तराखंड (रिजवान अहसन ),,,,एक प्रतिष्ठित स्कूल से एक दसवीं में पढ़ने वाली छात्रा के गायब होने की खबर आई है साथ में यह भी चर्चा है कि वह अपने फुटबॉल कोच के साथ गई है इसकी पुष्टि उसकी एक सहेली ने की है फिलहाल लड़की के चाचा ने इस संबंध में पुलिस को तहरीर देकर छात्रा को बरामद करने की गुहार लगाई है तथा गायब कोच के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है।
शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में पढ़ने वाली 10वीं की छात्रा लापता हो गई। वह घर से स्कूल के लिए निकली थी और फिर लौट कर नहीं आई। उसे आखिरी बार उसी के स्कूल के फुटबॉल कोच के साथ देखा गया था। परिजनों ने कोच पर अपहरण करने का आरोप लगाया है। कोतवाली पुलिस ने तहरीर के आधार पर मुकदमा दर्ज कर छात्रा की तलाश शुरू कर दी है।
एक व्यक्ति ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि उनकी 15 वर्षीय भतीजी उनके साथ ही रहकर पढ़ाई करती है। वह शहर के एक प्रतिष्ठित स्कूल में 10वीं की छात्रा है। बीती 3 जुलाई को वह स्कूल के लिए घर से निकली थी, लेकिन लौट कर नहीं आई।
छुट्टी का समय गुजरने के बाद तलाश करते हुए स्कूल पहुंचे तो स्टाफ ने बताया कि छात्रा स्कूल पहुंची ही नहीं। लापता छात्रा की एक सहेली से पूछताछ में सामने आया कि उसे आखिरी बार स्कूल के फुटबॉल कोच के साथ देखा था। आरोप है कि कोच ही उसे अपने साथ ले गया है। परिजनों ने अनहोनी की आशंका जताई है। कोतवाली के एसएसआई महेंद्र प्रसाद टम्टा ने बताया कि मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close