काशीपुर-उत्तराखण्ड़

प्रॉपर्टी डीलरो द्वारा एक करोड़ 65 लाख ₹ और पौने चार एकड़ ज़मीन की ठगी,

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,, कुंडा थाना क्षेत्र से ठगी का मामला सामने आया है, जिसमें जमीन के सौदे के नाम पर एक कपड़ा व्यवसायी से करोड़ों रुपये की ठगी की गई। यही नहीं, ठगों ने पीड़ित परिवार की लगभग चार एकड़ जमीन भी फर्जी दस्तावेजों के जरिये हड़प ली। पीड़ित की शिकायत पर कुंडा थाना पुलिस ने आधा दर्जन से अधिक आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
ग्राम गढ़ीनेगी निवासी प्रमार्थ छाबड़ा पुत्र राजेन्द्र कुमार ने कुंडा थाने में दी गई तहरीर में बताया कि वह कपड़े का व्यवसाय करता है। मई 2024 में उसकी जान-पहचान ग्राम बांसखेड़ा निवासी मोहित से हुई, जिसने जमीन सौदे में भारी मुनाफे का झांसा दिया। मोहित ने बताया कि ग्राम बक्सौरा में सात एकड़ जमीन का सौदा है, जिसमें करोड़ों रुपये का लाभ कमाया जा सकता है।
प्रमार्थ के अनुसार, मोहित ने छीना फार्म ढकिया गुलाबो निवासी अरपिन्दर सिंह उर्फ हैप्पी और ग्राम बक्सौरा निवासी बलवंत सिंह से उसकी मुलाकात करवाई। इन लोगों ने एक करोड़ 95 लाख रुपये प्रति एकड़ के हिसाब से सौदा तय बताया और तत्काल दस लाख रुपये बयाने की मांग की। प्रमार्थ और उसके पिता ने तत्काल ढाई लाख रुपये नकद दे दिए। मोहित ने एक लाख रुपये सतनाम सिंह को ट्रांसफर करने का भी दावा किया। कुछ दिनों बाद इन लोगों ने 25% भुगतान यानी एक करोड़ 30 लाख रुपये की मांग की, जिसे पीड़ित परिवार ने पूरा कर दिया। फिर एक फर्जी एग्रीमेंट बनाकर जमीन मालिक के रूप में अरपिन्दर सिंह ने खुद ही दस्तावेजों पर हस्ताक्षर कर दिए। इसके बाद बरेली निवासी कथित खरीदार अमरजीत सिंह ने जमीन के साथ-साथ आठ एकड़ और जमीन खरीदने की बात कही। बलवंत सिंह की जमीन का सौदा भी तय हुआ और 15 लाख रुपये अग्रिम राशि दे दी गई। ठगी यहीं नहीं रुकी। बलवंत सिंह ने अपने साले कुलदीप सिंह से मिलवाया, जिसने पैसों की व्यवस्था के नाम पर प्रमार्थ के पिता की जमीन गिरवी रखने की बात कही। गिरवी के नाम पर तहसील में दस्तावेज पंजीकृत कराए गए, लेकिन बाद में पता चला कि गिरवी के नाम पर बैनामा ही करा लिया गया है।
पीड़ित ने आरोप लगाया कि सुनियोजित साजिश के तहत उससे कुल एक करोड़ 65 लाख रुपये की राशि और पौने चार एकड़ जमीन ठग ली गई। पुलिस ने प्रमार्थ की शिकायत पर मोहित, अरपिन्दर सिंह उर्फ हैप्पी, बलवंत सिंह, सतनाम सिंह, अमरजीत सिंह और कुलदीप सिंह समेत अन्य के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर लिया है।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close