प्रयागराज-उत्तरप्रदेश
प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने दो लेखपालों को एक लाख रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट

प्रयागराज में एंटी करप्शन टीम ने दो लेखपालों को एक लाख रुपए रिश्वत लेते अरेस्ट किया है। महिला और पुरुष लेखपाल ने फर्जीवाड़ा के लिए एक कमरे का ऑफिस बना रखा था। दोनों जमीन संबंधित विवादों को यहीं निपटाते थे।
दोनों ने पीड़ित से आख्या लगाने और मकान का निर्माण न रुकवाने के बदले एक लाख रुपये की डिमांड की थी। एंटी करप्शन टीम ने पीड़ित के साथ मिलकर प्लान बनाया। इसके बाद दोनों को रंगे हाथ दबोच लिया।
आरोपी लेखपालों की पहचान राजशेखर (मलाक हरहर) और जूही मिश्रा (महरूडीह) के रूप में हुई है। बुधवार को सोरांव तहसील के लेखपालों को शिवकुटी थाने लाकर आगे की कानूनी कार्रवाई की जा रही है।
























