ब्रेकिंग न्यूज़मैनपुरी-उत्तरप्रदेश

प्रधान की मौत के बाद जनता ने पत्नी को जिताया चुनाव

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

जनपद मैनपुरी
रिपोर्टर सुबोध कुमार

प्रधान की मौत के बाद जनता ने पत्नी को जिताया चुनाव
269मतों से चुनाव जीती वन्दना- फोटोबेवर ब्लॉक में पंचायत उप चुनाव की गणना की गई। मृतक प्रधान की पत्नी वन्दना ने विरोधी संतोष कुमार को269 वोटों से मात देकर प्रधान पद की जिम्मेदारी संभाली। समर्थकों ने फूलमाला पहनाकर उनका स्वागत किया।
उत्तर प्रदेश के मैनपुरी में
ब्लॉक बेवर के बझेरा में हुए उपचुनाव के बाद गुरुवार को पंचायत उप चुनाव की मतगणना की गई। इसमें विकास खंड बेवर की ग्राम सभा बझेरा से पूर्व प्रधान स्वo भीमसेन की पत्नी वन्दना ग्राम प्रधान चुनी गईं गए। उनको 1250 वोट प्राप्त हुए। दूसरे स्थान पर संतोष कुमार को 981वोट मिले हैं। वहीं तीसरे प्रत्याशी बंटी कठेरिया को 801वोट मिले।प्रथम स्थान पर रहीं वन्दना ने अपने प्रतिद्वंदी को 269वोटों से मात देकर जीत हासिल की है।
प्रधान पद के लिए कुल 5732 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया था। परिणाम घोषित होने के बाद विजयी प्रधान वन्दना पत्नी स्वo भीमसेन को उनके समर्थकों ने फूल माला पहनाकर स्वागत किया।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close