बिजनौर-उत्तरप्रदेशब्रेकिंग न्यूज़

पुलिस पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, लाइव वीडियो वायरल

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

पुलिस पर महिलाओं से मारपीट का आरोप, लाइव वीडियो वायरल

बिजनौर। कोतवाली शहर क्षेत्र के दारानगर गंज इलाके में एक मारपीट के मामले में युवक को पकड़ने गई पुलिस टीम खुद विवादों में घिर गई है।

आरोप है कि पुलिस कर्मियों ने कार्रवाई के दौरान मां-बेटी के साथ बाल पकड़कर, हाथ मरोड़कर खींचतान और मारपीट की। इस घटना का लाइव वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है, जिसमें पुलिसकर्मी महिलाओं को बाल पकड़कर खींचते हुए नजर आ रहे हैं।

स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस टीम ने मर्यादा की सीमाएं लांघते हुए महिलाओं के साथ अभद्र व्यवहार किया। वहीं, पुलिस विभाग की ओर से अब तक इस पूरे मामले पर कोई आधिकारिक प्रतिक्रिया नहीं आई है।

घटना के बाद इलाके में आक्रोश और तनाव का माहौल है। स्थानीय लोग मामले की निष्पक्ष जांच और संबंधित पुलिसकर्मियों पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं।

📍 स्थान: दारानगर गंज, कोतवाली शहर, बिजनौर

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close