काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पुलिस द्वारा किरायदारों का सत्यापन,, 7 मकान मालिकों पर 10/10 हज़ार ₹ का जुर्माना

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर / उत्तराखंड (नसरीन खान निशा ),,,वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक के आदेशानुसार बाहरी व्यक्तियों और किरायेदारों के विरुद्ध चलाए जा रहे अभियान के तहत रविवार को कोतवाली काशीपुर क्षेत्र में वृहत सत्यापन अभियान चलाया गया। चौकी बासफोड़ान व प्रतापपुर क्षेत्र में पुलिस टीम ने सघन जांच अभियान चलाते हुए कुल 61 लोगों का सत्यापन किया।
अभियान के दौरान पुलिस एक्ट की धारा 81 के अंतर्गत 5 व्यक्तियों के नगद चालान किए गए। वहीं किरायेदारों का सत्यापन न कराने वाले मकान मालिकों के विरुद्ध पुलिस एक्ट की धारा 83 के तहत 7 चालान करते हुए प्रत्येक पर 10-10 हजार रुपये का जुर्माना लगाया गया।
पुलिस प्रशासन ने स्पष्ट किया है कि काशीपुर क्षेत्र में शांति, सुरक्षा और कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए बाहरी व्यक्तियों, किरायेदारों, घरेलू सहायकों और निर्माण श्रमिकों का सत्यापन अभियान लगातार चलाया जाएगा।
पुलिस ने मकान मालिकों, व्यापारिक प्रतिष्ठानों के संचालकों, ठेकेदारों और आम नागरिकों से अपील की है कि वे अपने यहां रहने या काम करने वाले बाहरी व्यक्तियों का अनिवार्य रूप से पुलिस सत्यापन कराएं। सत्यापन न कराने पर संबंधित के विरुद्ध विधिक कार्रवाई की जाएगी।
पुलिस प्रशासन ने कहा कि इस अभियान का उद्देश्य आम जनता की सुरक्षा सुनिश्चित करना और आपराधिक गतिविधियों पर प्रभावी अंकुश लगाना है। नागरिकों से सहयोग की अपेक्षा की गई है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close