उत्तराखंड

पुलिस की बड़ी कामयाबी -तीन करोड़ दस लाख की स्मैक के साथ एक नशा तस्कर गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

किच्छा / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,किच्छा पुलिस व एएनटीएफ की संयुक्त टीम ने एसएसपी मणिकांत मिश्रा के नेतृत्व में नशे के सौदागरों पर करारा वार करते हुए 3 करोड़ 10 लाख रुपये कीमत की स्मैक के साथ अंतरजनपदीय नशा तस्कर शहनवाज को गिरफ्तार कर लिया।
एसपी निहारिका तोमर ने बताया कि मुख्यमंत्री उत्तराखंड पुष्कर सिंह धामी के नशा मुक्त देवभूमि अभियान को धरातल पर उतारते हुए एसएसपी ऊधम सिंह नगर मणिकांत मिश्रा के निर्देशानुसार जनपद में नशा तस्करों के विरुद्ध लगातार सख्त एवं प्रभावी कार्रवाई की जा रही है। उक्त क्रम में कोतवाली किच्छा पुलिस एवं एसटीएफ/एएनटीएफ कुमाऊं यूनिट द्वारा संयुक्त चौकिंग अभियान के दौरान दिनांक 30.01.2026 को बीरूनंगला रोड, दरऊ से एक शातिर नशा तस्कर शहनवाज पुत्र इस्तेखार निवासी इस्लामनगर, बहेड़ी, जिला बरेली (उ.प्र.) को 1 किलो 33 ग्राम स्मैक तथा बाइक सहित रंगे हाथ गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। बरामद स्मैक की अंतरराष्ट्रीय बाजार में अनुमानित कीमत लगभग 3 करोड़ 10 लाख रुपये आंकी गई है।
पूछताछ के दौरान शहनवाज ने बताया कि उक्त स्मैक उसे बरेली जनपद के बहेड़ी क्षेत्र में रहने वाले एक व्यक्ति द्वारा उपलब्ध कराई गई थी, जिसे वह सितारगंज क्षेत्र निवासी हरजिंदर नामक व्यक्ति को सप्लाई करने जा रहा था। पुलिस द्वारा नशा तस्करी से जुड़े इस नेटवर्क की गहन जांच की जा रही है।
पुलिस टीम में सीओ सितारगंज भूपेंद्र सिंह धोनी, कोतवाल किच्छा प्रकाश सिंह दानू, एसटीएफ/एएनटीएफ प्रभारी निरीक्षक पावन स्वरूप, एसआई पवन जोशी, विनोद जोशी, कां. इसरार अहमद, वीरेन्द्र चौहान, उमेश सिंह तथा उमेद गिरी शामिल थे।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close