वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध शाखा एवं ए0एच0टी0 थाना के कार्यों की समीक्षा कर दिये गये आवश्यक निर्देश

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

  1. “सीबीआई की तर्ज पर कार्य करेगी अपराध शाखा” – पुलिस आयुक्त ।
  2. अपराध शाखा अब केवल पुराने मामलों की फाइलों का डंपिंग यार्ड नहीं, बल्कि गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना का मुख्य केंद्र बनेगी। तकनीक और कानूनों की गहरी समझ रखने वाले विवेचक ही करेंगे विवेचना ।
  3. अपराध शाखा में विवेचना के स्थानान्तरण पर वादी के मन में न्याय की भावना तथा अभियुक्तों में डर की भावना उत्पन्न हो कि अब तो दूध का दूध पानी का पानी होगा ।
  4. थाना ए0एच0टी0 द्वारा विगत 03 वर्षों से लापता 06 बालिकाओं की सफल बरामदगी किए जाने पर पुलिस आयुक्त महोदय ने टीम की सराहना करते हुए प्रशंसा व्यक्त की ।
  5. पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में अपराध शाखा द्वारा विगत वर्ष 49 विवेचनाओं का निस्तारण किया गया है । माह जनवरी 2026 में कुल 06 विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है ।
  6. पुलिस आयुक्त महोदय ने लम्बित विवेचनाओं का समयबद्ध एवं गुणवत्तापूर्ण निस्तारण सुनिश्चित करने हेतु सभी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।
  7. सहायक पुलिस आयुक्त अपराध को निर्देशित किया गया कि लम्बित विवेचनाओं की प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करें, जिससे निरंतर निगरानी बनी रहे।
  8. विवेचनाओं के गुणवत्तापूर्ण निस्तारण में यदि किसी भी स्तर पर लापरवाही पाई जाती है तो संबंधित के विरुद्ध कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी गई।
  9. महोदय ने निर्देशित किया कि मानव तस्करी एवं महिला/बाल सुरक्षा से जुड़े मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता के साथ कार्यवाही की जाए।
  10. पुलिस आयुक्त महोदय ने निर्देशित किया कि आधुनिक विवेचना हेतु डिजिटल साक्ष्य विश्लेषण उपकरण, सीसीटीवी फुटेज, फॉरेंसिक जांच एवं तकनीकी विशेषज्ञता का अधिकतम उपयोग किया जाए।

आज दिनांक 04.02.2026 को पुलिस आयुक्त कमिश्नरेट वाराणसी श्री मोहित अग्रवाल द्वारा अपराध शाखा एवं ए0एच0टी0 थाना के कार्यों की समीक्षा करते हुए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए। उन्होंने कहा कि अपराध शाखा अब सीबीआई की तर्ज पर कार्य करेगी और यह केवल पुराने मामलों की फाइलों का डंपिंग यार्ड न रहकर गुणवत्तापूर्ण एवं समयबद्ध विवेचना का प्रमुख केंद्र बनेगी। विवेचना का दायित्व तकनीक व कानून की गहरी समझ रखने वाले विवेचकों को सौंपा जाएगा, ताकि वादी को न्याय की अनुभूति हो और अभियुक्तों में कानून का भय बना रहे। समीक्षा के दौरान थाना ए0एच0टी0 द्वारा विगत तीन वर्षों से लापता 06 बालिकाओं की सफल बरामदगी पर टीम की सराहना की गई। पुलिस आयुक्त महोदय के निर्देशन में अपराध शाखा द्वारा विगत वर्ष 49 तथा जनवरी 2026 में 06 विवेचनाओं का गुणवत्तापूर्ण निस्तारण किया गया है। उन्होंने लंबित विवेचनाओं के शीघ्र निस्तारण हेतु संबंधित अधिकारियों को निर्देशित करते हुए सहायक पुलिस आयुक्त अपराध को प्रतिदिन समीक्षा कर रिपोर्ट प्रस्तुत करने के आदेश दिए तथा विवेचक द्वारा विवेचना में लापरवाही पर कठोर कार्यवाही की चेतावनी दी। साथ ही मानव तस्करी एवं महिला/बाल सुरक्षा मामलों में संवेदनशीलता एवं तत्परता तथा आधुनिक डिजिटल साक्ष्य, सीसीटीवी, फॉरेंसिक जांच एवं तकनीकी संसाधनों के अधिकतम उपयोग पर विशेष बल दिया गया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close