वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी के विद्यार्थी पहुंचे संसद भवन, लोकतंत्र के इतिहास को जाना

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

वाराणसी :- एक्सपोज़र विजिट बजट सत्र के ऐतिहासिक दिन पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी के विद्यार्थी संसद भवन पहुंचे,लोकतंत्र के इतिहास को जाना | केन्द्रीय मंत्री मनोहर लाल ने आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत अभियान के लिए किया प्रेरित और दी शुभकामनाएं |

पांच दिवसीय एक्सपोजर विजिट के आख़िरी दिन नई दिल्ली में पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी के विद्यार्थी संसद भवन पहुंचकर लोकतंत्र के मंदिर में भारत के संविधान,लोक सभा, राज्य सभा,विधायिका,कार्यपालिका और न्यायपालिका के कार्यप्रणालियों को समझा और अपने देश के लोकतांत्रिक मूल्यों और आदर्शों के गरिमामय इतिहास को जाना | यह बेहद ऐतिहासिक दिन रहा कि पहली बार भारत में बजट रविवार के दिन सदन में पेश किया गया और उसी दिन वाराणसी से पीएम श्री राजकीय क्वींस कॉलेज वाराणसी और राजकीय बालिका इंटर कॉलेज के विद्यार्थी संसद भवन के विजिट पर पहुंचे | संसद भवन के आर्ट गैलरी,पुस्तकालय,संविधान सदन सहित विविध गैलरी में जाकर संसद के निर्माण के गौरवमय इतिहास को जाना | संसद विजिट के दौरान केंद्रीय मंत्री श्री मनोहर लाल सभी विद्यार्थियों से मिलकर उन्हें आत्मनिर्भर भारत और विकसित भारत अभियान के लिए प्रेरित किया और शुभकामनाएं दी | मंत्री जी ने विद्यार्थियों संग वाराणसी के इतिहास को भी साझा किया इस दौरान सभी विद्यार्थी बेहद उत्साहित रहे |

प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि संसद भवन के विजिट के दौरान जब यह मालूम हुआ कि यह विद्यार्थी प्रधानमंत्री जी के संसदीय क्षेत्र से हैं लोकसभा के एक्जीक्यूटिव ऑफिसर विक्रम सिंह रावत और लोक सभा स्पीकर कार्यालय के अमरनाथ ने सभी विद्यार्थियों के साथ बेहद आत्मीयता से इन विद्यार्थियों के प्रति एक गाइड और अभिभावक की तरह संसद भवन के हर हिस्से से रूबरू करवाया | इस दौरान लोक सभा में उप निदेशक संजय वर्मा ने विद्यार्थियों के इस पूरे विजिट कार्यक्रम को सहज बनाया |

संसद विजिट के दौरान विजिट प्रभारी सुजीत गोंड और सह प्रभारी सुमी मिश्रा ने बताया कि माध्यमिक शिक्षा के इतिहास में यह पहली बार है कि वाराणसी में हमारे राजकीय के विद्यार्थियों को संसद भवन जाने का मौका मिला है यह यात्रा इन विद्यार्थियों के जीवन को बेहतर करने की प्रेरणा देगी | प्रधानाचार्य सुमीत कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि यह पूरी यात्रा की रूपरेखा भोलेंद्र प्रताप सिंह जिला विद्यालय निरीक्षक वाराणसी के विजन से प्रेरित रहा जिन्होंने इन विद्यार्थियों को विश्व की सांस्कृतिक राजधानी काशी से देश की राजधानी दिल्ली में एक्सपोज़र विजिट के लिए अवसर उपलब्ध कराया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close