उत्तराखंड

पिता का शव पंहुचा घर तो बेटे ने भी त्याग दिए प्राण, एक घर से निकली दो अर्थियां

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

ऋषिकेश / उत्तराखंड,,,, यहाँ 84 साल के एक शख्स कई दिन से बीमार थे. उनका एक बड़े अस्पताल में इलाज चल रहा था. अचानक वो चल बसे. इसी दौरान एक और दुखद घटना हो गई.

पुत्र ने पिता के वियोग में त्यागे प्राण: आज के समय में भी पुत्र ऐसे हैं जो पिता के वियोग ने प्राण तक त्याग दे रहे हैं. शायद यह सुनकर आपको यकीन नहीं हो रहा होगा, लेकिन यह सच ऋषिकेश में साबित हुआ है. यहां एक युवक ने पिता के वियोग में अपने प्राण भी त्याग दिए.
ऋषिकेश के हनुमंत पुरम की घटना: हनुमंत पुरम गंगानगर ऋषिकेश में लेन नंबर 4 निवासी वेद प्रकाश कपूर (84) का स्वास्थ्य पिछले एक माह से खराब चल रहा था. वो एम्स ऋषिकेश में भर्ती थे. उनका काफी इलाज चला, लेकिन कोई फायदा नहीं हुआ. बुधवार को उनकी इलाज के दौरान ही मृत्यु हो गई. परिजन उनके शव को घर ले आए.
बीमार पिता का एम्स में हुआ था देहांत: इस दुख को वेद प्रकाश कपूर का पुत्र सचिन कपूर (45) बर्दाश्त न कर सका. पिता का शव जैसे ही घर लाया गया, सचिन अचानक नीचे गिर पड़ा. देखते ही देखते उसने भी प्राण त्याग दिए. बताया जा रहा है पिछले 1 महीने से वह एम्स ऋषिकेश में अपने पिता का इलाज करवाते हुए उनकी भरपूर सेवा कर रहा था. अपने पिता की मृत्यु उसे बर्दाश्त नहीं हो सकी और वह घर पर पिता के शव के पास गिर गया. उसकी मृत्यु हो गई.
पिता का शव घर लाते ही बेटे ने भी तोड़ा दम: जैसे ही पिता पुत्र की एक साथ अर्थियां निकलीं माहौल बहुत गमगीन हो गया. सबकी आंखों में आंसू थे. सब यही बोल रहे थे कि सचिन, पिता के लिए श्रवण कुमार की तरह भक्ति में लीन था. वेद प्रकाश कपूर अपने पीछे भरा पूरा परिवार छोड़ गए. उधर सचिन कपूर का एक पुत्र है. पत्नी और पुत्र को छोड़कर सचिन इस दुनिया से चला गया. हनुमंतपुरम विकास मंच गंगा नगर ने पिता पुत्र की मृत्यु पर गहरा दुख व्यक्त किया है. गंगा नगर की पार्षद संध्या बिष्ट गोयल ने कहा कि इस दुःख की घड़ी में हम सभी लोग पीड़ित परिवार के साथ हैं.

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close