वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पिंडरा बाजार में अतिक्रमण पर गरजा प्रशासन: एडीसीपी वैभव बांगर के निर्देशन में थाना प्रभारी अतुल सिंह ने संभाली कमान

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी । गोमती जोन में कानून व्यवस्था को सुदृढ़ करने और यातायात को सुगम बनाने के लिए एडीसीपी (ADCP) वैभव बांगर के कुशल निर्देशन में आज एक बड़ा अभियान चलाया गया। इस अभियान के तहत फूलपुर थाना अंतर्गत पिंडरा बाजार में सड़कों पर अवैध अतिक्रमण के खिलाफ सख्त कार्रवाई की गई।
एक्शन मोड में नवागत थाना प्रभारी
अभियान का नेतृत्व कर रहे नवागत थाना प्रभारी निरीक्षक अतुल कुमार सिंह अपनी पूरी टीम के साथ शाम ढलते ही जमीन पर उतरे। उन्होंने न केवल सड़क पर अवैध रूप से लगाए गए ठेलों और दुकानों को हटवाया, बल्कि दुकानदारों को सख्त चेतावनी भी दी कि सड़कों पर अतिक्रमण किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। उनके इस त्वरित एक्शन से बाजार की सूरत बदली नजर आई और राहगीरों ने राहत की सांस ली।
जनता से सीधा संवाद: “पुलिस आपके साथ, आप बनें हमारे आंख-कान”
कार्रवाई के दौरान थाना प्रभारी निरिक्षक अतुल कुमार सिंह ने एक संवेदनशील अधिकारी की मिसाल पेश करते हुए स्थानीय जनता और व्यापारियों से सीधा संवाद किया। उन्होंने लोगों में सुरक्षा का भाव जगाते हुए कहा:

“फूलपुर थाने की पुलिस फोर्स सदैव आपकी सेवा और सुरक्षा के लिए तत्पर खड़ी है। हम आपके मित्र हैं, लेकिन व्यवस्था बनाए रखने में आपका सहयोग अनिवार्य है। यदि आपके आसपास कोई भी संदिग्ध गतिविधि या बड़ी घटना होती है, तो बिना डरे तत्काल पुलिस को सूचित करें।”

क्षेत्र में सराहना
एडीसीपी वैभव बांगर की दूरदर्शिता और थाना प्रभारी निरिक्षक अतुल कुमार सिंह की सक्रियता की स्थानीय जनता जमकर प्रशंसा कर रही है। लोगों का कहना है कि नए थाना प्रभारी के आने से क्षेत्र में अपराधियों और नियमों का उल्लंघन करने वालों में भय व्याप्त है, वहीं आम नागरिक खुद को सुरक्षित महसूस कर रहे हैं।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close