वाराणसी/उत्तरप्रदेश

पहड़िया मंडी में डी डी ए की तोड़फोड़ के विरोध में व्यापारियों का विशाल धरना,मंडी बंद करने की चेतावनी

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

वाराणसी:- पहड़िया फल मंडी में डी डी ए एवं मंडी सचिव द्वारा अतिक्रमण के नाम पर की जा रही तोड़फोड़ के विरोध में 11 जनवरी रविवार को मंडी के व्यापारियों एवं आढ़तियों ने एकजुट होकर जोरदार धरना प्रदर्शन किया | इस धरना-प्रदर्शन का नेतृत्व पहड़िया मंडी के अध्यक्ष विनोद सोनकर ने किया | धरने को संबोधित करते हुए महामंत्री ताज मोहम्मद,उपाध्यक्ष बृजेश सोनकर,कानून मंत्री गुलजार अमहद संगठन मंत्री संतोष सोनकर एवं कानून मंत्री राहुल सोनकर मनोज सोनकर दी सेन्ट्रल बार एसोसिएशन के उपाध्यक्ष जितेंद्र यादव गुड्डु ने डी डी ए और मंडी सचिव की कार्रवाई को एकतरफा, अन्यायपूर्ण और व्यापारियों की रोजी रोटी पर सीधा हमला बताया |

वक्ताओं ने कहा कि बिना वैकल्पिक व्यवस्था और पूर्व सूचना के की जा रही तोड़फोड़ से सैकड़ों व्यापारियों का व्यवसाय प्रभावित हो रहा है | व्यापारियों ने चेतावनी दी कि यदि टीडीए एवं मंडी प्रशासन द्वारा तत्काल तोड़फोड़ की कार्रवाई नहीं रोकी गई तो आज ही पहड़िया मंडी को पूर्ण रूप से बंद कर दिया जाएगा | इसके तहत व्यापारी मंडी के मुख्य गेट की चाबी मंडी समिति को सौंप देंगे और आंदोलन को और तेज किया जाएगा |

धरना प्रदर्शन में बड़ी संख्या में व्यापारी, आढ़ती एवं मंडी से जुड़े लोग उपस्थित रहे और प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी कर अपना विरोध दर्ज कराया ||

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close