असम/गुवाहाटी

पत्रकार संगठन जाफा ने कई वरिष्ठ पत्रकारों को किया विशेष रूप से सम्मानित

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

गुवाहाटी : राज्य के इलेक्ट्रॉनिक और प्रिंट मीडिया के चार वरिष्ठ पत्रकारों को पत्रकारिता के क्षेत्र में उनके समर्पण और ईमानदारी के लिए जर्नलिस्ट एशोसिएशन फॉर असम (जाफा) के कामरुप महानगर जिला समिति ने विशेष रूप से सम्मानित किया। आज जाफा के कामरुप महानगर जिला समिति के तत्वावधान में असम डाउन टाउन विश्वविद्यालय के सभागार में आयोजित विशेष अभिनंदन कार्यक्रम में दैनिक असम के डेपुटी चीफ ऑफ ब्यूरो जितेंद्र कुमार चौधरी, असमिया

प्रतिदिन के वरिष्ठ राजनितिक ब्यूरो परम प्रकाश गोगोई, एनडी-24 के वरिष्ठ आउटपुट संपादक संजीव प्रकाश और एनबी न्यूज के कार्यकारी संपादक शांतनु महंत को प्रशस्ति पत्र, जापी, स्मृति चिन्ह और एक पौधा भेंट कर सम्मानित किया गया। यह जानकारी हमें जाफा कामरूप महानगर के महासचिव शरीफुद्दीन अहमद ने दी ।

कार्यक्रम में राज्य के सामाजिक साहित्य संस्कृति आदि अन्य क्षेत्रों के विशिष्ठ लोगों को भी सम्मानित किया गया। उसमें खासतौर से एडवोकेट जुनैद खालिद और गुवाहाटी हाई कोर्ट के एडवोकेट इलियास अहमद उनके साथ थाना प्रभारी माईना दास और कई जाने-माने सामाजिक कार्यकर्ता कामरूप जाफा की तरफ से सम्मानित किया गया खास तौर से इस प्रोग्राम में जफा के केंद्रीय कमेटी के मुख्य महासचिव कुंज महान राय और अध्यक्ष अभीदीप चौधरी कार्यकारी अध्यक्ष पंकज डेक के साथ-साथ कामरूप जफ़ा के कार्यकारी अध्यक्ष दीपांकर मेधी, अध्यक्ष मनोज देका और महासचिव सरिफुद्दीन अहमद भी मौजूद रहे।।

HALIMA BEGUM

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close