काशीपुर-उत्तराखण्ड़

पंडित नेहरू की विचारधारा को कभी भी नहीं मिटाया जा सकता :जितेंद्र सरस्वती

IMG-20250407-WA0021
IMG-20250407-WA0016
IMG-20250407-WA0036
IMG-20250408-WA0022
IMG-20250412-WA0034
IMG-20250412-WA0033
IMG-20250411-WA0013
IMG-20250409-WA0016
IMG-20250409-WA0014
IMG-20250415-WA0032
IMG-20250415-WA0033
IMG-20250416-WA0032
IMG-20250416-WA0049
IMG-20250416-WA0062
IMG-20250416-WA0063
IMG-20250419-WA0031
IMG-20250418-WA0051
IMG-20250417-WA0070
IMG-20250416-WA0065
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड ,,,,वरिष्ठ कांग्रेसी नेता एवं उत्तराखंड कांग्रेस कमेटी के प्रदेश सचिव जितेंद्र सरस्वती ने कहा कि प्रथम प्रधानमंत्री पं. जवाहरलाल नेहरू के विचार आज भी प्रासंगिक है। बाल दिवस के अवसर पर टांडा उज्जैन में आयोजित एक कार्यक्रम में बोलते हुए उन्होंने कहा कि देश की आजादी के बाद जिस तरह से उन्होंने भारत के औद्योगिक और सामाजिक विकास में अपनी सक्रिय भूमिका निभाई, उसके लिए पूरा देश उनके प्रति कृतज्ञ है। श्री सरस्वती ने कहा कि पं. नेहरू ने देश की आजादी के बाद योजना आयोग का गठन कर पंचवर्षीय योजनाओं को देश में लागू कर विकास की नई दिशा तय की। वही पं. नेहरू के समय में इसरो और एम्स जैसी संस्थाओं का गठन किया गया। जिसकी वजह से आज देश सैटेलाइट और स्वास्थ्य के क्षेत्र में आत्मनिर्भर बना।

विभिन्न देशों की की सेटेलाइट आज भारत के इसरो संस्थान से छोड़े जाते हैं जो कि भारत की मजबूत अंतरिक्ष शक्ति की पहचान है। पीसीसी सचिव सरस्वती ने कहा कि द्वितीय विश्व युद्ध के बाद जब देश दो ड्रेवो में बांटा था तब पंडित नेहरू की ही सोच थी कि उन्होंने गुटनिरपेक्षता का मार्ग अपना कर विश्व शांति का पाठ पढ़ाया। लकीन नाज कुछ ताकते नेहरू की विचारधारा को देश से मिटाने की कोशिश कर रही है । उन ताकतों को नहीं भूलना चाहिए कि जिस व्यक्ति ने अपने जीवन का बहुमूल्य समय देश की आजादी और जेल की सलाखों के पीछे गुजारा हो, देश के विकास में महत्वपूर्ण योगदान दिया गया हो उस नेहरू की विचारधारा को मिटाना आसान नहीं। कृषि क्षेत्र में देश को आत्मनिर्भर बनाने के लिए पं. नेहरू ने भाखड़ा नांगल बांध जैसी परियोजनाओं का देश में जाल बिछाया। जिससे कृषि के लिए किसानों को पानी उपलब्ध हो सका,साथ ही बिजली उत्पादन में भी बढ़ोतरी हुई।कांग्रेसी नेता सरस्वती ने कहा कि आजादी के समय आबादी मात्र 38 करोड़ थी और देश के अंदर ज्यादातर वस्तुएं विदेश से आयात करनी पड़ती थी तब पं. नेहरू की समाजवादी और समानता की सोच ने देश का आधुनिकरण और औद्योगिकरण कर एक नई मिसाल पैदा की । औद्योगीकरण से लाखों नौजवानों को रोजगार प्राप्त हुआ वही देश खाद्यान्न और उत्पादन की दृष्टि से आत्मनिर्भर बन सका। वर्तमान पीढ़ी को पं. नेहरू के बताए हुए मार्ग पर चलने का संकल्प लेना चाहिए।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

100% LikesVS
0% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Back to top button
close