नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेशन्यूज़

न्यादरी देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मारी बाजी, कॉलेज का शत-प्रतिशत रहा इंटरमीडिएट रिजल्ट

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

न्यादरी देवी इंटर कॉलेज की छात्राओं ने मारी बाजी, कॉलेज का शत-प्रतिशत रहा इंटरमीडिएट रिजल्ट

नूरपुर। नगर नूरपुर चांदपुर मार्ग स्थित न्यादरी देवी इंटर कॉलेज का परीक्षाफल इस वर्ष शानदार रहा। जहां हाई स्कूल का रिजल्ट 99 प्रतिशत था, वहीं इंटरमीडिएट का रिजल्ट 100 प्रतिशत रहा। कॉलेज के इस अभूतपूर्व सफलता के पीछे छात्राओं की मेहनत और लगन का बड़ा हाथ रहा है।हाई स्कूल में कुमारी इशीका ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय में प्रथम स्थान प्राप्त किया, वहीं इंटरमीडिएट में विज्ञान वर्ग में कुमारी अंजली चौहान ने 85 प्रतिशत अंक प्राप्त कर विद्यालय का नाम रोशन किया। मानविकी वर्ग में कुमारी इकरा ने भी 85 प्रतिशत अंक प्राप्त किए।विद्यालय के प्रबंधक डॉ. वी. पी. सिंह और प्रधानाचार्य श्रीमती प्रथम चौहान ने इस शानदार उपलब्धि के लिए छात्राओं को बधाई देते हुए कहा कि इस बार छात्राओं ने मेहनत और लगन से कॉलेज में टॉप किया है। उन्होंने छात्राओं को शुभकामनाएँ दी और उनके उज्जवल भविष्य की कामना की।विद्यालय में इस सफलता का जश्न मनाया गया और छात्राओं के परिवारों ने भी अपनी खुशी जाहिर की।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close