खबरों की खबरनजीबाबाद-बिजनोर-उत्तरप्रदेशसिनेमा के चर्चे

नेल आर्टिस्ट आमिर निगार को मिला बेस्ट नेल आर्टिस्ट अवार्ड, बॉलीवुड–टीवी जगत ने सराहा हुनर

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

नेल आर्टिस्ट आमिर निगार को मिला बेस्ट नेल आर्टिस्ट अवार्ड, बॉलीवुड–टीवी जगत ने सराहा हुनर
नजीबाबाद।
कम उम्र में अपनी असाधारण प्रतिभा और मेहनत के बल पर आमिर निगार ने नेल आर्ट की दुनिया में अपनी एक अलग पहचान बना ली है। उनकी रचनात्मकता और बारीक कलाकारी को न सिर्फ आम लोग, बल्कि बॉलीवुड और टीवी जगत की नामचीन हस्तियां भी सराह रही हैं। यही कारण है कि आमिर निगार को लगातार प्रतिष्ठित मंचों पर सम्मान और बड़े अवार्ड से नवाज़ा जा रहा है।
दिल्ली के निर्माण विहार, गीता कॉलोनी स्थित सिटी प्लेस बैंक्विट हॉल में सिटी लुक ब्यूटी अकैडमी द्वारा एक भव्य नेल आर्टिस्ट प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में कई जानी-मानी सेलिब्रिटी और टीवी कलाकारों ने शिरकत की। प्रतियोगिता के दौरान आमिर निगार ने सेलिब्रिटीज़ के नेल्स पर एक से बढ़कर एक आकर्षक और ट्रेंडिंग डिज़ाइन्स बनाकर सभी को मंत्रमुग्ध कर दिया।
कार्यक्रम में महिलाओं के लिए नेल केयर और नेल आर्ट को उनकी खूबसूरती का अहम हिस्सा बताते हुए आमिर निगार ने नाखूनों की देखभाल और उन्हें सुंदर बनाए रखने के उपयोगी टिप्स भी साझा किए।
इस अवसर पर लोकप्रिय टीवी अभिनेत्री चाहत पांडे ने आमिर निगार को ट्रॉफी प्रदान कर बेस्ट नेल आर्टिस्ट अवार्ड से सम्मानित किया। उनकी इस उपलब्धि पर मौजूद सभी अतिथियों ने तालियों के साथ उनका उत्साहवर्धन किया।


कार्यक्रम के निदेशक मनोज शर्मा रहे, जबकि अध्यक्षता सोनिया शर्मा ने की और संचालन मानसी ने किया। कार्यक्रम में अज़ीज़ इंडिया, ममता सिंह, राधिका मेकओवर, नमिता जैन, सीज़बी की निदेशक गीता डागर, पिंकी, वर्षा मेकओवर, फैज़ान, उस्मान, आसिम, सिरस्ती अरोड़ा, आशा मेकओवर सहित बड़ी संख्या में फैशन और ब्यूटी इंडस्ट्री से जुड़े लोग मौजूद रहे।
🔹 बॉक्स
कोरियोग्राफर और नेल आर्टिस्ट आमिर निगार राजधानी दिल्ली से लेकर बॉलीवुड जगत तक अपनी प्रतिभा का लोहा मनवा रहे हैं। वे देश के कई बड़े शहरों में जनपद बिजनौर का नाम रोशन कर रहे हैं और युवाओं के लिए प्रेरणा बनते जा रहे हैं।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close