उत्तराखंड

निकाय चुनाव की अधिसूचना जारी हो सकती है अब 25 नवंबर के बाद

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

देहरादून /उत्तराखंड ( रिजवान अहसन),,,,उत्तराखंड में नगर निकाय चुनाव को लेकर थोड़ा और इंतजार करना पड़ेगा । सरकार ने पहले 10 नवंबर तक चुनाव की अधिसूचना जारी करने का ऐलान किया था, लेकिन कुछ तकनीकी पेच के चलते अब चुनाव का नोटिफिकेशन 23-24 नवंबर से पहले जारी नहीं हो पाएगा.. इसके तहत सरकार ने हाईकोर्ट से भी दो सप्ताह का अतिरिक्त समय मांगा है…
निकाय चुनाव को लेकर कैबिनेट में आए अध्यादेश पर भी राज्यपाल के हस्ताक्षर होने बाकी हैं.. सबसे बड़ा पेच केदारनाथ उप चुनाव में लगी आचार संहिता के बाद फंसा हैं..
रुद्रप्रयाग जिले में उप चुनाव के चलते आचार संहिता लगी है, जो 25 नवंबर तक लागू रहेगी। इस जिले में कुल पांच नगर पंचायत अगस्त्यमुनि, ऊखीमठ, केदारपुरी, तिलवाड़ा और नगर पालिका परिषद रुद्रप्रयाग पड़ते हैं.. हालांकि इनमें से केदारपुरी में चुनाव नहीं होते हैं..
चुनाव की अधिसूचना से पहले जिलों में ओबीसी आरक्षण लागू किया जाना है.. जब तक आरक्षण लागू नहीं होगा, चुनाव की अधिसूचना जारी नहीं हो सकती है.. हालांकि शहरी विकास विभाग ने मुख्य निर्वाचन अधिकारी कार्यालय को पत्र लिखकर इस संबंध में राय मांगी है.. इसके अलावा नियमावली को भी अभी तक मुख्यमंत्री का अनुमोदन नहीं मिला है..
सचिव शहरी विकास नितेश झा ने बताया कि चुनाव के लिए सरकार की तैयारी पूरी है, लेकिन तकनीकी पेच के चलते 10 नवंबर तक जारी होने वाली अधिसूचना अब 23-24 नवंबर के बाद ही जारी की जाएगी।

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Back to top button
close