नवरात्र महोत्सव में सुर और ताल ने बाँधा समॉ, दर्शक हुए मन्त्र मुग्ध

काशीपुर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,काशीपुर डेवलपमेंट फोरम ( KDF )द्वारा आयोजित पौराणिक तीर्थ द्रोणाचार्य सागर में नौ दिवसीय नवरात्र महोत्सव के अंतर्गत बीते दिन गिरीताल स्थित सुर और ताल संगीत विद्यालय द्वारा एक आलिशान कार्यक्रम प्रस्तुत किया गया। जिसे वहां मौजूद सैकड़ो दर्शकों ने बेहद सराहा.। सुर और ताल संस्था के द्वारा कुल 6 प्रस्तुतियों की गई जो विभिन्न रागो पर आधारित थी और भारतीय शास्त्रीय संगीत के व्यापक रूप को दर्शाती थी। कला और संगीत के प्रेमी दर्शक समा बांधकर कार्यक्रम के अंत तक तालियों की गड़गड़ाहट के साथ कलाकारों की प्रस्तुतियों पर मन्त्र मुग्ध होते दिखाई दिए
लगभग डेढ़ घंटे तक चले इस कार्यक्रम को शास्त्रीय संगीत पर आधारित एक सफल कार्यक्रम कहा जा सकता है. और कार्यक्रम की सफलता का श्रेय सुर और ताल के स्वमी जितेंद्र भट्ट एवं संदीप भट्ट को जाता है जिन्होंने कार्यक्रम की इतनी सुंदर संरचना बनाई यही नहीं संदीप भट्ट द्वारा वायलिन वादन को दर्शकों ने खूब सराहा
कार्यक्रम की अध्यक्षता आईसीसी मेंबर तथा कांग्रेस प्रदेश कांग्रेस महासचिव अनुपम शर्मा ने की उन्होंने कार्यक्रम की सराहना करते हुए कहा कि द्वारा सुरताल के कलाकारों द्वारा दी गई प्रस्तुति अत्यंत सुंदर है। इस मौके पर काशीपुर डेवलपमेंट फोरुम के अध्यक्ष राजीव घई, और सुर लाल की संचालिका भावना भट्ट, गौरव चौधरी, नफीस सिद्दीकी, कांग्रेस महानगर अध्यक्ष मुशर्रफ हुसैन, म्यूजिक लवर्स ग्रुप के संस्थापक रिजवान एहसन, संगीत गुरु ज्ञानी सुभाग सिंह जी, सर्वेश यादव, चक्रेश जैन सहित शहर के तमाम प्रतिष्ठित नागरिक उपस्थित थे ।






