उत्तराखंड

नमाज़ पढ़ रहें व्यक्ति के साथ गुंडई और मारपीट के मामले मे दो लोगों पर मुकदमा दर्ज

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

पंतनगर / उत्तराखंड (रिज़वान अहसन ),,,,अटरिया मंदिर परिसर के पास खुले मैदान मे नमाज पढ़ रहे एक व्यक्ति के साथ गुंडाई और मार पीट का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दो लोगों के खिलाफ विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया है। मामला पंतनगर कोतवाली क्षेत्र का है। पुलिस अधीक्षक अपराध जितेन्द्र चौधरी ने बताया कि घटना के संबंध में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। मारपीट के आरोपी श्री अटरिया मन्दिर समिति के सचिव अरविन्द शर्मा और एक अन्य व्यक्ति के खिलाफ धारा 115,351;3 और 352 के तहत मुकदमा दर्ज किया है। जानकारी के अनुसार मंगलवार शाम अटरिया मंदिर के सामने खुले मैदान में नमाज पढ़ने पर कुछ अराजक तत्व लोगों ने नमाजी के साथ अभद्रता, और मारपीट शुरू कर दी। यही नहीं उससे धार्मिक नारे भी लगवाये प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक मजदूरी करने वाला युवक रमजान के चलते पिछले कुछ दिनों से मंदिर के सामने स्थित मैदान में नमाज अदा कर रहा था। मंगलवार को इस पर आपत्ति जताए जाने के बाद विवाद बढ़ गया और युवक के साथ लात-घूंसों व डंडों से मारपीट की गई। घटना का वीडियो किसी व्यक्ति ने बनाकर सोशल मीडिया पर अपलोड कर दिया, जो तेजी से वायरल हो गया। वीडियो सामने आने के बाद क्षेत्र में तनाव की स्थिति बन गई और बड़ी संख्या में लोग सिडकुल चौकी पहुंचकर आरोपियों के खिलाफ कार्रवाई की मांग करने लगे।सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और स्थिति को नियंत्रित किया। पुलिस दोनों पक्षों से पूछताछ कर रही है। क्षेत्र में शांति व्यवस्था बनाए रखने के लिए अतिरिक्त पुलिस बल तैनात कर दिया गया है। अधिकारियों ने लोगों से अफवाहों पर ध्यान न देने तथा शांति बनाए रखने की अपील की है।

RIZWAN AHSAN

100% LikesVS
0% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close