लखनऊ-उत्तरप्रदेश

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए के शर्मा ने सदन में विपक्ष के आक्षेपों का जवाब देते हुए गिनाई सरकार की उपलब्धियां

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

भारत चौथी बड़ी अर्थव्यवस्था, यूपी अग्रणी राज्य के रूप में स्थापित

ऊर्जा, आवास और स्वनिधि योजनाओं में यूपी नंबर वन

मणिकर्णिका घाट के पुनर्निर्माण पर विपक्ष के आरोप निराधार

लखनऊ,12 फरवरी 2026

नगर विकास एवं ऊर्जा मंत्री श्री ए.के. शर्मा ने आज विधान मण्डल के दोनों सदनों में महामहिम राज्यपाल के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव के दौरान प्रदेश सरकार की उपलब्धियों को विस्तार से प्रस्तुत किया और विपक्ष द्वारा फैलाए जा रहे भ्रमों पर करारा प्रहार किया।

अपने संबोधन में उन्होंने कहा कि भारत आज जापान को पीछे छोड़कर विश्व की चौथी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बन चुका है। यह परिवर्तन माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में संभव हुआ है। उत्तर प्रदेश भी इसी विकास यात्रा में देश का अग्रणी राज्य बनकर उभरा है। उन्होंने लखनऊ के शिवरी क्षेत्र का उल्लेख करते हुए कहा कि पूर्ववर्ती सरकारें 20 लाख मीट्रिक टन कूड़े का पहाड़ छोड़ गई थीं, जिसे वर्तमान सरकार ने कम करके लगभग 4 लाख मीट्रिक टन तक ला दिया है और शेष कूड़े के पूर्ण निस्तारण की दिशा में तेजी से कार्य जारी है।

ऊर्जा क्षेत्र की उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि पीएम सूर्यघर योजना के अंतर्गत घरों पर सौर ऊर्जा संयंत्र स्थापित करने में उत्तर प्रदेश देश में लगातार पहले और दूसरे स्थान पर बना हुआ है। किसानों के खेतों के अपशिष्ट से बायोगैस उत्पादन में भी प्रदेश प्रथम स्थान पर है। आरडीएसएस (डिस्ट्रीब्यूशन सेक्टर), ग्रीन एनर्जी कॉरिडोर तथा ट्रांसमिशन सेक्टर के विस्तार जैसी भारत सरकार की महत्वपूर्ण योजनाओं के क्रियान्वयन में उत्तर प्रदेश पूरे देश में अग्रणी है। उन्होंने बताया कि पूर्ववर्ती सरकार के समय जहां थर्मल उत्पादन क्षमता लगभग 5008 मेगावाट थी, वहीं अब 50-60 प्रतिशत की वृद्धि के साथ यह क्षमता 9100 मेगावाट से अधिक हो चुकी है।

मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि प्रदेश में आज हर गांव और शहर को 20 से 24 घंटे तक विद्युत आपूर्ति सुनिश्चित की जा रही है, जैसा कि महामहिम राज्यपाल ने अपने अभिभाषण में भी उल्लेख किया। पूर्व में जहां पीक डिमांड लगभग 13,000 मेगावाट थी, वहीं आज गर्मी के मौसम में प्रदेश की पीक डिमांड 31,000 मेगावाट तक पहुंच चुकी है, जिसे सफलतापूर्वक पूरा किया जा रहा है।

आवास और स्वरोजगार के क्षेत्र में उपलब्धियों का उल्लेख करते हुए उन्होंने बताया कि शहरी क्षेत्रों में लगभग 17 लाख तथा कुल मिलाकर 55-56 लाख आवास उपलब्ध कराकर उत्तर प्रदेश देश में अग्रणी बना है। पीएम स्वनिधि योजना के अंतर्गत रेहड़ी-पटरी और छोटे व्यापारियों को आर्थिक सशक्तिकरण देने में भी प्रदेश नंबर एक पर है।

मणिकर्णिका घाट के पुनर्निर्माण को लेकर विपक्ष द्वारा लगाए गए आरोपों को खारिज करते हुए मंत्री श्री शर्मा ने कहा कि अहिल्याबाई होल्कर की प्रतिमा तोड़े जाने का भ्रम पूरी तरह निराधार और भ्रामक है। उन्होंने स्मरण कराया कि काशी विश्वनाथ कॉरिडोर निर्माण के समय भी विपक्ष ने गलत तरीके से जनता में भ्रम फैलाने का प्रयास किया था, जबकि कॉरिडोर निर्माण के बाद रानी अहिल्याबाई होल्कर के सम्मान में उनकी प्रतिमा स्थापित की गई।उन्होंने कहा कि मणिकर्णिका घाट को भविष्य की आवश्यकताओं के अनुरूप सुदृढ़ बनाया जा रहा है, जिसका विरोध करना विकास का विरोध है। माननीय प्रधानमंत्री जी के नेतृत्व में जब रानी अहिल्याबाई होल्कर की जयंती मनाई गई, तब विपक्ष को उनकी विरासत की चिंता क्यों नहीं हुई?

मंत्री श्री शर्मा ने अपने संबोधन के अंत में कहा कि उत्तर प्रदेश आज सुशासन, विकास और जनकल्याण के नए मानक स्थापित कर रहा है। सरकार की प्राथमिकता जनता को मूलभूत सुविधाएं, पारदर्शी प्रशासन और आत्मनिर्भरता की दिशा में आगे बढ़ाना है, और यह यात्रा निरंतर जारी रहेगी।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close