वाराणसी/उत्तरप्रदेश
नगर पालिका ने कूड़ा इधर- उधर फेंकने वालों का काटा चालान

इन्तिजार अहमद खान
इटावा।स्वच्छ भारत मिशन के तहत नगर पालिका परिषद इटावा द्वारा सिटी मजिस्ट्रेट राजेन्द्र बहादुर एवं अधिशासी अधिकारी संतोष कुमार मिश्रा के संयुक्त नेतृत्व में इटावा नुमाइश में कूड़ा इधर-उधर डालने वालों के विरुद्ध अभियान चलाया।
उन्होंने इधर-उधर कूड़ा न फेंकने के लिए सभी दुकानदारों को निर्देशित किया और कूड़ा व गंदगी इधर उधर स्थान पर फेंकने वाले व्यक्तियों व संस्थाओं के विरुद्ध कार्रवाई करते हुए श्री सत्यम मैरिज होम का 10000/- रुपए का चालान एवं सर्वेश चाट भंडार का 500/- रुपए का चालान काटा।
इस मौके पर स्वच्छ भारत मिशन के डीपीएम सुनील कुमार,खाद्य एवं सफाई निरीक्षक नथ्थी लाल कुशवाह सफाई नायक रजनीश राठौर व नरेश सहित नगर पालिका के कई कर्मचारी उपस्थित रहे।





