करनाल-हरियाणा

नगर निगम ने मनाया अंतर्राष्टï्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस, लोगों ने प्लास्टिक त्यागने का लिया संकल्प- अभिषेक मीणा, निगमायुक्त।

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

नगर निगम ने मनाया अंतर्राष्टï्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस, लोगों ने प्लास्टिक त्यागने का लिया संकल्प- अभिषेक मीणा, निगमायुक्त।

एकल प्रयोग प्लास्टिक हमारे पर्यावरण के लिए हानिकारक, नागरिक कपड़ा, जूट या पेपर बैग का करें इस्तेमाल।

करनाल 3 जुलाई, नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा के निर्देश पर बुधवार को शहर की नेहरू पैलेस मार्किट एवं कर्ण गेट बाजार में अंतर्राष्टï्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाया गया। इस अवसर पर सफाई शाखा के अधिकारी, स्वच्छ भारत मिशन शहरी टीम तथा नेहरू पैलेस मार्किट एसोसिएशन के सदस्य एवं दुकानदार उपस्थित हुए।
निगमायुक्त ने बताया कि इस मौके पर नगर निगम की टीम ने हाथ में कपड़े से निर्मित थैलों को ऊंचा पकड़कर नागरिकों का ध्यान अपनी ओर आकर्षित किया और इनके इस्तेमाल के लिए उन्हें जागरूक भी किया। दूसरी टीम ने दुकानों में जाकर एकल प्रयोग प्लास्टिक को न रखने को लेकर जागरूक किया। दुकानदारों व नागरिकों को प्लास्टिक से पर्यावरण को होने वाले नुकसान की जानकारी भी दी गई। इसके पश्चात टीम ने लोगों को कपड़े से निर्मित थैले बांटे। इस मौके पर लोगों ने भी प्लास्टिक त्यागने का संकल्प लिया।
उन्होंने बताया कि अंतर्राष्टï्रीय प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस मनाने के पीछे का उद्देश्य पर्यावरण पर एक बार उपयोग होने वाले प्लास्टिक की थैलियों के खतरनाक प्रभावों के बारे में जागरूकता पैदा करना है। उन्होंने कहा कि हर वर्ष 3 जुलाई को मनाया जाने वाला यह दिवस एक वैश्विक पहल है, जिसका मुख्य उद्देश्य प्लास्टिक बैग के उपयोग को पूरी तरह से खत्म करना है। प्लास्टिक की थैलियां पर्यावरण पर भारी दबाव डालती हैं। इन्हें नष्टï होने में 500 साल तक का समय लग सकता है, इसलिए यह हमारे लैंडफिल में मौजूद चीजों का एक बड़ा हिस्सा हैं और हमारे जल मार्गों को भी प्रदूषित करते हैं।
उन्होंने बताया कि प्लास्टिक बैग पर निर्भरता को कम करने और टिकाऊ विकल्पों को बढ़ावा देने की दिशा में कदम उठाने के लिए सामूहिक जागरूकता पैदा करना है। यह दिन स्वच्छ और स्वस्थ वातावरण हासिल करने के लिए प्लास्टिक बैग के उपयोग के खिलाफ व्यवहार परिवर्तन को भी प्रोत्साहित करता है। यह दिन पर्यावरण, वन्य जीवन और मानव स्वास्थ्य पर प्लास्टिक बैग के हानिकारक प्रभावों की याद दिलाने के रूप में भी काम करता है।
उन्होंने बताया कि नगर निगम शहर की संस्थाओं के साथ मिलकर एकल प्रयोग प्लास्टिक का उपयोग न करने को लेकर कार्यक्रम करेगा और शहर में जागरूकता अभियान चलाए जाएंगे। उन्होंने कहा कि नगर निगम का उद्देश्य करनाल शहर को प्लास्टिक मुक्त करना है। उन्होंने बताया कि नगर निगम द्वारा पहले भी सिंगल यूज प्लास्टिक बैन को लेकर जागरूकता कार्यक्रम चलाए गए हैं, जिसका काफी हद तक असर भी पड़ रहा है। निगम कार्यालय भी प्लास्टिक फ्री है, नगर निगम में एकल प्रयोग प्लास्टिक की वस्तु का प्रयोग नहीं किया जाता।
निगमायुक्त ने शहरवासियों से अपील करते कहा कि वे बाजार में आते समय सामान इत्यादि डालने के लिए कपड़े से बने थैले लेकर आएं। इसके अतिरिक्त कपास या जूट के बैग तथा पेपर बैग का भी उपयोग किया जा सकता है। पेपर बैग बायोडिग्रेडेबल होते हैं। इनका पर्यावरणीय प्रभाव वास्तव में कम है, क्योंकि इन्हें रिसाईकल किया जा सकता है। उन्होंने कहा कि प्लास्टिक बैग मुक्त दिवस पर हमें प्लास्टिक के अच्छे विकल्प के रूप में इनके उपयोग को बढ़ावा देना चाहिए।
इस अवसर पर नेहरू पैलसे मार्किट एसोसिएशन के प्रधान कृष्ण लाल तनेजा, रवि चानना, हितेश परूथी के अतिरिक्त ट्रीगर मास्टर गुरदेव सिंह तथा मोटीवेटर कुलदीप, मोहिन्द्र व दीपमाला उपस्थित रहे।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close