करनाल-हरियाणा

नगर निगम की टीमें डोर टू डोर जाकर प्रॉपर्टी आई.डी.को कर रही स्व-प्रमाणित,त्रुटि हो तो ऑनलाईन आपत्ति करवाएं दर्ज, सी.एफ.सी. में 2 काउंटर हैं स्थापित- अशोक कुमार,उप निगमायुक्त।

IMG-20250627-WA0059
IMG-20250627-WA0059
previous arrow
next arrow

नगर निगम की टीमें डोर टू डोर जाकर प्रॉपर्टी आई.डी. को कर रही स्व-प्रमाणित, त्रुटि हो तो ऑनलाईन आपत्ति करवाएं दर्ज, सी.एफ.सी. में 2 काउंटर हैं स्थापित- अशोक कुमार, उप निगमायुक्त।
प्रॉपर्टी आई.डी. सेल्फ सर्टिफाई करवाने पर 10 प्रतिशत सम्पत्ति कर पर मिलेगी छूट।
करनाल 2 जुलाई, नगर निगम आयुक्त अभिषेक मीणा के निर्देश पर निगम क्षेत्र में सम्पत्ति आई.डी. को स्व-प्रमाणित करने का कार्य तेजी से किया जा रहा है। इसके लिए नगर निगम की 20 टीमें सभी वार्डों में डोर टू डोर जाकर प्रॉपर्टी आई.डी. को सत्यापन करने का कार्य कर रही हैं। अब तक 34 हजार 89 सम्पत्तियों को स्व-प्रमाणित किया जा चुका है। जो व्यक्ति सम्पत्ति आई.डी. को स्व-प्रमाणित कर रहे हैं, उन्हें वित्त वर्ष 2024-25 के सम्पत्ति कर पर 10 प्रतिशत की छूट प्रदान की जा रही है। यह जानकारी उप निगम आयुक्त अशोक कुमार ने मंगलवार को दी।
उन्होंने सभी शहरवासियों से अपील करते कहा कि वे प्रॉपर्टी आई.डी. को स्व-प्रमाणित करवाकर अपने डाटा को लॉक करें। ऐसा करने से कोई अन्य व्यक्ति उससे किसी प्रकार की छेड़खानी नहीं कर सकता और न ही उसमें कोई तबदीली लाने के लिए आपत्ति दर्ज कर सकता। इससे सम्बंधित प्रॉपर्टी मालिक स्वयं को सुरक्षित महसूस करेंगे। उन्होंने कहा है कि नागरिक इस कार्य के लिए नगर निगम की टीमों का सहयोग करें। यह कार्य उन्हीं की सुविधा के लिए ही किया जा रहा है।
उन्होंने यह भी बताया कि अगर प्रॉपर्टी आई.डी. डाटा में कोई त्रुटि हो, तो टीम के सदस्यों को बता दें कि उन्हें क्या-क्या त्रुटि दुरूस्त करवानी है, वह आपको उससे सम्बंधित दस्तावेज बता देंगे। सम्बंधित व्यक्ति उन दस्तावेजों के साथ किसी भी कार्य दिवस पर नगर निगम कार्यालय के नागरिक सुविधा केन्द्र (सी.एफ.सी.) में आकर ऑनलाईन आपत्ति दर्ज करवा सकते हैं। इस कार्य के लिए अलग से दो काउंटर स्थापित किए गए हैं।
उन्होंने बताया कि सम्पत्ति आई.डी. को स्व-प्रमाणित करवाने के लिए नागरिकों को फोन के माध्यम से सूचित भी किया जा रहा है। इसके अतिरिक्त पूर्व पार्षदों, सामाजिक संस्थाओं व निवासी कल्याण संघ के सदस्यों के साथ बैठक कर ज्यादा से ज्यादा प्रॉपर्टी आई.डी. को स्व-प्रमाण्ति करवाने के लिए कहा गया है।
एन.डी.सी. पोर्टल पर प्रॉपर्टी आई.डी. को कैसे करें स्व-प्रमाणित- उन्होंने बताया कि नागरिक सबसे पहले एन.डी.सी. पोर्टल property.ulbharyana.gov.in (प्रॉपर्टी डॉट यूएलबी हरियाणा डॉट जीओवी डॉट इन) साईट पर जाएं। इसके बाद अगर किसी व्यक्ति ने साईट पर रजिस्ट्रेशन किया हुआ है तो ठीक, नहीं तो न्यू रजिस्ट्रेशन का बटन क्लिक कर उस पर अपना ब्यौरा दर्ज करें। इसके पश्चात अपने रजिस्टर्ड मोबाईल नम्बर से लॉगिन करें तथा सर्च फील्ड में जाकर प्रॉपर्टी आई.डी. को सर्च करें। फिर प्रॉपर्टी का ब्यौरा पर क्लिक कर उसे चेक करें। प्रत्येक ब्यौरा के आगे येस व नो, दोनो विकल्प मिलेंगे। उसे ध्यान से पढ़ने के बाद, सारा डाटा ठीक दिखाई दे, तो उसे येस कर दें। सारी जानकारी को येस करने के बाद अंत में परिवार पहचान पत्र या आधार नम्बर डालकर सब्मिट करें, उसके पश्चात प्रॉपर्टी आई.डी. स्व-प्रमाणित हो जाएगी।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close