धोबी घाट का विधायक रमेश जायसवाल ने किया लोकार्पण

चंदौली :- चंदौली जनपद के पं0 दीनदयाल उपाध्याय नगर के पथराबाग क्षेत्र स्थित धोबी घाट का विधायक रमेश जायसवाल द्वारा विधिवत लोकार्पण किया गया | इसके साथ ही पं.दीनदयाल उपाध्याय नगर स्थित सब्जी मंडी से शाहकुटी काली महाल चौराहा तक सड़क निर्माण कार्य का शिलान्यास भी किया गया | धोबी घाट परियोजना के अंतर्गत बाउंड्रीवाल का निर्माण,शेड निर्माण, बोरिंग,स्टोर रूम तथा अन्य आवश्यक मरम्मत कार्य कराए गए | इस परियोजना पर कुल लागत 23,83, 740.00 रूपये (जीएसटी अतिरिक्त) व्यय की गई है जिससे स्थानीय धोबी समुदाय को बेहतर सुविधाएँ उपलब्ध होंगी वहीं सब्जी मंडी से शाहकुटी काली महाल चौराहा तक सड़क निर्माण कार्य की कुल लागत 50,32,362.00 रुपये है | इस मार्ग के निर्माण से क्षेत्रवासियों को आवागमन में सुविधा मिलेगी तथा यातायात व्यवस्था सुदृढ़ होगी |
विधायक रमेश जायसवाल ने कहा कि क्षेत्र के समग्र विकास के लिए आधारभूत सुविधाओं को सुदृढ़ करना उनकी प्राथमिकता है और भविष्य में भी जनहित के ऐसे कार्य निरंतर किए जाते रहेंगे | इस अवसर पर स्थानीय जनप्रतिनिधि व वाराणसी विकास प्राधिकरण के अधिशासी अभियंता अरविन्द शर्मा व कर्मचारीगण उपस्थित रहे ||






