नूरपुर-बिजनोर-उत्तरप्रदेश

दो सप्ताह से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे का फायदा उठा रहे चोर।

WhatsApp Image 2025-09-22 at 11.03.20
previous arrow
next arrow

रिपोटर विकास सिंह

दो सप्ताह से खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटें, अंधेरे का फायदा उठा रहे चोर।

नूरपुर।नगर के मोहल्ला इस्लाम नगर, रोडवेज के निकट मार्ग पर खंभों पर लगी स्ट्रीट लाइटें पिछले लगभग दो सप्ताह से खराब पड़ी हैं। लाइटें बंद होने के कारण रात के समय पूरे इलाके में अंधेरा छाया रहता है, जिससे राहगीरों और स्थानीय लोगों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।स्थानीय निवासियों का कहना है कि सर्दी की लंबी रातों में अंधेरे का फायदा उठाकर असामाजिक तत्व और चोर सक्रिय हो गए हैं, जिससे चोरी की घटनाओं का खतरा बढ़ गया है। इसके बावजूद शिकायत करने के बाद भी अब तक स्ट्रीट लाइटों की मरम्मत नहीं कराई गई है।
वार्डवासियों ने वार्ड सदस्य से मांग की है कि संबंधित विभाग से तत्काल संपर्क कर खराब पड़ी स्ट्रीट लाइटों को ठीक कराया जाए, ताकि क्षेत्र में रोशनी बहाल हो सके और लोगों को सुरक्षा का एहसास मिल सके।स्थानीय लोगों ने नगर पालिका प्रशासन से भी शीघ्र कार्रवाई की मांग की है।

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close