मैनपुरी-उत्तरप्रदेश
दो अज्ञात शवों का सुभाष चंद्र बोस फ़ाउंडेशन ने किया अंतिम संस्कार

दो अज्ञात शवों का सुभाष चंद्र बोस फ़ाउंडेशन ने किया अंतिम संस्कार
आईरा न्यूज़ नेटवर्क जिला ब्यूरो सुबोधकुमार
मैनपुरी। 12 अगस्त नेताजी सुभाष चंद्र बोस फाउंडेशन ने मंगलवार को मैनपुरी जिले के दो अलग-अलग थाना क्षेत्रों में मिले दो अज्ञात शवों का हिंदू रीति-रिवाज के अनुसार अंतिम संस्कार किया।
पहला शव शहर के सिविल लाइंस चौकी क्षेत्र से मिला था, जब कि दूसरा शव बिछवाँ थाना क्षेत्र से मिला था। दोनों ही शवों की पहचान नहीं हो पाई थी।
स्थानीय पुलिस प्रशासन की मौजूदगी में फाउंडेशन के सदस्यों ने दोनों अज्ञात शवों का सनातनी विधि-विधान के साथ अंतिम संस्कार संपन्न कराया। फाउंडेशन ने इन पुण्य आत्माओं के लिए महादेव से शांति और अपने चरणों में स्थान देने की प्रार्थना की।





