काशीपुर-उत्तराखण्ड़

दीपक बाली ने उठाई मांग,बढ़नी चाहिए हाउस टैक्स जमा करने की तारीख

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर /उत्तराखंड,,,,समाज सेवी एवं भाजपा नेता दीपक बाली ने नगर निगम प्रशासक माननीय जिलाधिकारी एवं काशीपुर नगर निगम प्रशासन से मांग की है कि जनता की परेशानियों को देखते हुए हाउस टैक्स जमा करने की अवधि आगे बढ़ाई जाए।
प्रेस को जारी एक बयान में श्री बाली ने कहा है कि उन्हें काशीपुर नगर निगम क्षेत्र से लोगों की लगातार शिकायतें मिल रही है कि दीपावली का अवकाश होने के कारण लोग समय पर हाउस टैक्स जमा नहीं कर पाए लिहाजा नगर निगम द्वारा उनसे 20% पेनल्टी के साथ हाउस टैक्स वसुला जा रहा है। नगर निगम में 31 अक्टूबर से 3 नवंबर तक दीपावली का अवकाश था जिससे लोग निर्धारित अवधि तक टैक्स जमा नहीं कर पाए इसलिए नगर निगम को मानवीय दृष्टिकोण अपनाते हुए हाउस टैक्स जमा करने की अवधि कम से कम 15 दिन और बढ़ा देनी चाहिए। इससे नगर निगम को मिलने वाले टैक्स में तो इजाफा होगा ही साथ ही जनता को भी पेनल्टी से राहत मिल जाएगी। जिन लोगों से पेनल्टी वसूल की जा चुकी है उनकी बढ़ी हुई पेनल्टी राशि को आगामी वर्ष के लिए खातों में दर्ज कर ली जाए। श्री बाली ने कहा है कि क्योंकि नगर निगम बोर्ड की सभी पावर अब प्रशासक जिला अधिकारी महोदय के पास है लिहाजा नगर निगम तत्काल हाउस टैक्स बढ़ाने की अवधि का अनुरोध पत्र बनाकर जिलाधिकारी को भेजें ताकि समय से यह अवधि बढ़ाई जा सके और जनता को राहत मिल सके

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

50% LikesVS
50% Dislikes

Aira Network

Aira News Network Provides authentic news local. Now get the fairest, reliable and fast news, only on Aira News Network. Find all news related to the country, abroad, sports, politics, crime, automobile, and astrology in Hindi on Aira News Network.

Related Articles

Back to top button
close