काशीपुर-उत्तराखण्ड़

दीपक बाली के प्रयास से रा.चिकित्सालय में निःशुल्क चिकित्सक की नियुक्ति

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

काशीपुर/उत्तराखंड ,,,,महापौर दीपक बाली ने अपने “स्वस्थ काशीपुर ” संकल्प के तहत एक निजी चिकित्सक की निशुल्क नियुक्ति कराई है जो रोगियों को प्रतिदिन 2 घंटे देखा करेंगे।
उल्लेखनीय है कि महापौर दीपक वाली ने चुनाव के दौरान काशीपुर को स्वस्थ रखने का भी एक संकल्प लिया था। उसी संकल्प के तहत श्री बाली ने राजकीय चिकित्सालय में डॉक्टरों की कमी के चलते मरीजों को हो रहीं परेशानी को देखते होते हुए योजना के तहत सरकारी अस्पताल में फिजिशियन डॉक्टर ईश्वर पैगिया को राजकीय चिकित्सालय में अपनी निशुल्क सेवा देने के लिए प्रतोसाहित कर लिया। डॉ पैगिया के स्वीकार करने के पश्चात श्री बाली ने आज राजकीय चिकित्सालय पहुंचकर डॉक्टर ईश्वर पैगिया को चिकित्सालय के अधीक्षक की तरफ से नियुक्ति पत्र देकर अस्पताल में उनकी सेवाओं का आरंभ कराया गया।यह पहल शहरवासियों को बेहतर स्वास्थ्य सुविधाएँ प्रदान करने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम है। इस प्रयास में मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डॉक्टर राजीव कुमार गांधी का भी महत्वपूर्ण योगदान रहा।
महापौर दीपक बाली ने कहा कि हमारा लक्ष्य प्रत्येक नागरिक को उत्तम चिकित्सा सुविधा उपलब्ध कराना है। इस नियुक्ति से मरीजों को समय पर इलाज मिलेगा और सरकारी अस्पताल की सेवाएँ और अधिक सुलभ होंगी।
इस अवसर पर भाजपा के जिला कोषाध्यक्ष राहुल पैगिया, मुकेश चावला, नितिन गोले, नगर निगम के अधिकारी, अस्पताल के अधिकारी,स्थानीय नागरिक उपस्थित रहे। महापौर ने जनता को यह भी आश्वस्त किया है कि आने वाले समय में सरकारी अस्पताल की स्वास्थ्य सेवाओं को और सशक्त बनाया जाएगा और डॉक्टरों की नियुक्ति कराई जाएगी।

RIZWAN AHSAN

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close