उत्तरप्रदेश

दरगाहों से इंसानियत, मोहबबत का पैगाम दिया जाता है – सूफ़ी कमरूद्दीन

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow


इन्तिजार अहमद खान
इटावा। हर साल की तरह इस साल भी गंगा जमुनी तहजीब की प्रतीक दरगाह हज़रत अरशद अली उर्फ माशूक अली वाईस ख्वाजगान का तीन दिवसीय सालाना उर्स फतेहपुर सीकरी के सज्जादानशीन हज़रत सूफ़ी कमरूद्दीन लियाकती की सरपरस्ती में शानो-शौकत से हज़रत अरशद अली उर्फ माशूक अली रहमतुल्लाह अलैह की कुल रस्म अदायगी के साथ सम्पन्न हुआ।
इस अवसर पर हज़रत सूफ़ी कमरूद्दीन लियाकती ने कहा कि दरगाहों से इंसानियत, मोहबबत का पैगाम दिया जाता है उन्होंने कहा कि इस्लाम में सबसे पहले इंसानियत मौहबबत भाई चारा एवं अच्छा अखलाक का पैगाम दिया गया है चाहे किसी भी वर्ग का हों इस्लाम में सभी समान है। उर्स संयोजक एवं वरिष्ठ पत्रकार मसूद तैमूरी ने बताया कि पहले दिन उर्स शरीफ़ का शुभारंभ बाद नमाज़ फजिर कुरान ख्वानी से हुआ, चादर पोशी की गई उसके बाद हल्का ए जिक्र किया गया बाद नमाज़ असर मीलाद शरीफ का आयोजन किया गया जिसमें मौलानाओं, उलेमाओं एवं हाफिजों की मौजूदगी रही। उर्स के दूसरे दिन बाद नमाज़ फजिर कुरान ख्वानी हुई, चादरें एवं गागरे पेश की गई जिसमें जनपद इटावा के अलावा मैनपुरी, औरैया, भिण्ड, मुरैना, जालौन, झांसी, हमीरपुर, उरई, ग्वालिय,र श्योपुर सहित विभिन्न जनपदों से आये श्रद्धालुओं ने चादरें एवं गागरे पेश कर शान्ति अमनचैन की दुआ मांगी। बाद नमाज़ ईशा महफिलें समा हुई जिसमें मशहूर कव्वालो‌ ने अपना कलाम पेश किया जो कि देर रात तक चला। श्री तैमूरी ने बताया कि उर्स के तीसरे व अन्तिम दिन बाद नमाज़ फजिर कुरान ख्वानी हुई, गुसल शरीफ हज़रत अरशद अली उर्फ माशूक अली वाईस खवाजगान हुआ और अंत मे कुल शरीफ का आयोजन किया गया। इसके बाद रंग ए महफ़िल के साथ तीन दिवसीय सालाना उर्स का समापन हुआ। उर्स में सांसद जितेंद्र दोहरे, श्रीकृष्ण यादव, तस्लीम मंसूरी एडवोकेट, अतुल वी एन चतुर्वेदी ने चादर पोशी की तथा सांसद जितेंद्र दोहरे ने उर्स में ज़रूरत मंद लोगों को कम्बल वितरित किए। उर्स में इस अवसर पर सपा जिलाध्यक्ष बब्लू शाक्य महामंत्री बीरू भदौरिया, पूर्व प्रत्याशी सर्वेश शाकय, प्रवक्ता विक्की गुप्ता, डीबीए अध्यक्ष राजेश त्रिपाठी, महामंत्री नितिन तिवारी, वरिष्ठ अधिवक्ता ज़ुबैर तैमूरी, हाजी गुड्डू मंसूरी, फ़ज़ल युसुफ खान, व्यापार मंडल जिलाध्यक्ष आलोक दीक्षित, मो. आमीन, सूफी रईस अहमद, सूफी कमर, सूफी अब्दुल सत्तार, सूफी उमर, सूफी फारूख, खादिम अब्बास, मुन्ना खालिद, कांग्रेस नेता कोमल सिंह कुशवाहा, मो. राशिद खान, मेंहदी हसन अंसारी, शावेज़ नक़वी, इरशाद खान, दिलशाद कादरी, राजू मसूरी आदि ने उर्स में शिरकत की। अंत में श्रद्धालुओं को प्रसाद वितरित किया गया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close