अपराधवाराणसी/उत्तरप्रदेश

थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा 13 लीटर अवैध कच्ची शराब के साथ अभियुक्त गिरफ्तार

IMG-20260127-WA0039
previous arrow
next arrow

आज दिनांक 23.02.2026 को थाना बड़ागांव पुलिस द्वारा ऑपरेशन चक्रव्यूह के अंतर्गत क्षेत्र में देखभाल एवं संदिग्ध व्यक्ति/वाहनों की चेकिंग के दौरान मुखबिर की सूचना पर करवल बस्ती, पानी टंकी के पास से अवैध कच्ची शराब की बिक्री करते हुए अभियुक्त प्रदीप वनवासी पुत्र उदयी, निवासी ग्राम कटघर गोपालपुर, थाना सिधारी, जनपद आजमगढ़, उम्र करीब 33 वर्ष, को गिरफ्तार किया गया। अभियुक्त के कब्जे से एक जरीकेन में 13 लीटर अवैध कच्ची शराब बरामद की गई।

उक्त गिरफ्तारी एवं बरामदगी के संबंध में थाना बड़ागांव पर मु0अ0सं0 67/2026, धारा 60 आबकारी अधिनियम के अंतर्गत अभियोग पंजीकृत कर आवश्यक विधिक कार्यवाही की जा रही है।

पूछताछ के दौरान अभियुक्त द्वारा बताया गया कि वह गैर-जनपद से कच्ची शराब लाकर अपने परिवार के जीविकोपार्जन एवं भरण-पोषण हेतु उसकी बिक्री करता था। आज वह उक्त शराब बेचने के उद्देश्य से मौके पर खड़ा था, तभी पुलिस द्वारा उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Sallauddin Ali

50% LikesVS
50% Dislikes

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button
close